बिसवां का झज्जर हॉट स्पॉट, बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव

केजीएमयू लखनऊ में भर्ती है महिला। मुहल्ले को 250 मीटर की परिधि में बनाया हॉट स्पॉट। विभाग मुहल्ले का सैनिटाइज कराने के साथ लोगों को सतर्क रहने की हिदायात दे रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:34 PM (IST)
बिसवां का झज्जर हॉट स्पॉट, बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव
बिसवां का झज्जर हॉट स्पॉट, बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव

सीतापुर : बिसवां कस्बे की बुजुर्ग महिला का सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया है। महिला लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि, महिला को स्टोन प्रॉब्लम है। उसका लखनऊ अस्पताल में शनिवार देर शाम को सैंपल जांच में पाया गया है। इस कारण एहतियात बरते हुए बिसवां कस्बे के झज्जर मुहल्ले को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

65 वर्षीय महिला शुक्रवार को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसी दिन उसका कोरोना संक्रमण जांच के लिए सैंपल हुआ था। इस महिला के संक्रमित मिलने के बाद अब जिले में मिलने वाले कुल संक्रमितों की संख्या 64 हो गई है। इन संक्रमितों में 60 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर लौट चुके हैं। बिसवां एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया, पता चला है कि महिला इलाज के लिए दो जुलाई को केजीएमयू गई थी। उन्होंने बताया, महिला के मुहल्ला झज्जर को हॉट स्पॉट बनाया जा रहा है।

फुटकर सब्जी वालों सहित 182 के भेजे सैंपल

एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया, रविवार को शहर के फुटकर सब्जी बेचने वालों में 32 लोगों के सैंपल तथा पहला सीएचसी क्षेत्र के 80 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं शहर के सेक्रेड हार्ट में क्वारंटाइन लोगों में से 60 लोगों व जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित 10 लोगों के सैंपल हुए हैं।

chat bot
आपका साथी