पुलिस पर हमले के आरोप में नौ गिरफ्तार, 18 हिरासत में

रात भर एसपी के नेतृत्व में दौड़ती रही आठ थानों की पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 12:27 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 12:27 AM (IST)
पुलिस पर हमले के आरोप में नौ गिरफ्तार, 18 हिरासत में
पुलिस पर हमले के आरोप में नौ गिरफ्तार, 18 हिरासत में

सीतापुर : दोस्तपुर गांव में शुक्रवार शाम दो कांस्टेबल पर हमले के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। रात में आठ थानों की पुलिस, तीन सीओ व सर्विलांस टीम के साथ ही एएसपी-उत्तरी और खुद एसपी आरपी सिंह सुबह तक थाने से लेकर दोस्तपुर गांव तक डटे रहे। पुलिस की गाड़ियां आरोपितों के घर से लेकर रिश्तेदारों यहां तक दौड़ती रहीं। शनिवार भोर तक पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया और 18 लोगों से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार नौ लोगों में सात नामजद अभियुक्तों में अंकित, जगदीश, जंगी सिंह, राकेश, बालगोविद, मिश्रीलाल, विजय कुमारी हैं। इनके अलावा दो अभियुक्त अंकुर व नीरज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नामजद मुख्य आरोपित गुड्डू व उसकी पत्नी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पूरे मामले में की विवेचना एसएसआइ मनोज कुमार सिंह कर रहे हैं।

कांस्टेबल सचिन ने लिखाया मुकदमा

घटना शुक्रवार रात आठ बजे की बताई है। कांस्टेबल सचिन यादव ने तहरीर में कहा है कि कांस्टेबल सचिन व सौरभ काकरान बेलीथारा गांव में सम्मन तामीला कराने गए थे। उन्हें फोन पर पता चला दोस्तपुर में गुड्डू व उसकी पत्नी शराब बना रहा है। दोनों कांस्टेबल बाइक से पहुंचे। गुड्डू, उसकी पत्नी व अन्य परिजन शराब बनाते मिल गए। कुछ लोग शराब पीते मिले। सचिन गुड्डू व उसकी पत्नी से बात कर रहा था। कांस्टेबल सौरभ वीडियो बना रहा था। गुड्डू भागने लगा तो सचिन ने दौड़ाकर उसे पकड़ा। उसी दौरान गुड्डू के परिवार के लोग फौजदारी पर अमादा हो गए। विरोध करने पर गुड्डू के परिवार व अन्य लोगों ने उनसे हाथापाई की। सौरभ का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। किसी तरह से बच-बचाकर कांस्टेबल थाने पहुंचे थे।

यह हैं नामजद

गुड्डू, उसकी पत्नी, अंकित, जगदीश, जंगी सिंह, राकेश, बालगोविद, मिश्रीलाल, विजय कुमारी हैं। प्रकाश में आए अभियुक्त अंकुर व नीरज।

वर्जन-

दोनों कांस्टेबल का कोई और उद्देश्य सामने नहीं आया है। यह सही है कि ये लोग अवैध शराब बनने की खबर पर दोस्तपुर गए थे। कांस्टेबल के द्वारा वीडियो बनाने के चक्कर में आरोपित परिवार वाले भड़के थे। हाथापाई की। दोनों कांस्टेबल स्वस्थ हैं। दोनों के कोई खास चोट नहीं है। वैसे इन पुलिस कर्मियों को कार्रवाई से पहले हल्का इंचार्ज को सूचना देनी चाहिए थी।

- आरपी सिंह, एससी

chat bot
आपका साथी