आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा देख भाग गए डाक्टर

सीतापुर आदर्श नगर में लखीमपुर मार्ग पर लखनऊ सिटी अस्पताल में डाक्टरों ने गर्भवती का आपरेश्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:15 PM (IST)
आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा देख भाग गए डाक्टर
आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा देख भाग गए डाक्टर

सीतापुर : आदर्श नगर में लखीमपुर मार्ग पर लखनऊ सिटी अस्पताल में डाक्टरों ने गर्भवती का आपरेशन से प्रसव कराया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। जिस पर परिवारजन रोने-चिल्लाने के साथ ही हंगामा करने लगे। माहौल देख डाक्टर व अन्य स्टाफ निजी अस्पताल से भाग गया। मौके पर पहुंची यूपी डायल-112 पुलिस ने माहौल शांत कराया। मृतक महिला के पति रोहित यादव ने बताया, वह रविवार सुबह आशा मंजू देवी के कहने पर गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए निजी साधन से लखनऊ सिटी अस्पताल लाया था। दोपहर को डाक्टरों ने गर्भवती पत्नी रुचि यादव का आपरेशन किया। कुछ देर में उसकी मौत हो गई तो डाक्टर अस्पताल से भगाने लगे। आरोप है कि पीड़ित परिवार ने रोकने की कोशिश की तो डाक्टर उन्हें धमकाने लगा। हालांकि शिशु की हालत ठीक बताई जा रही है। रोहित यादव ने बताया, वह सांडा खुर्द का निवासी है। पत्नी के आपरेशन के लिए डाक्टर ने उनसे 50 हजार रुपये जमा कराए थे। रोहित ने कहा, उसकी पत्नी के गर्भ में पहला बच्चा था। रोहित की दो साल पहले ही शादी हुई थी। बोले जिम्मेदार लखनऊ सिटी अस्पताल के डा. कमलेश ने कहा, गर्भवती का आपरेशन लखनऊ की टीम ने कराया है। इससे पहले नर्स ने बताया, गर्भवती को लखनऊ भेजकर आपरेशन कराया गया था। वहीं, मृतक महिला का पति रोहित यादव डा. कमलेश के सामने कह रहा था कि उसकी पत्नी का आपरेशन इन्होंने ही किया है। अस्पताल में बाहर से कोई टीम नहीं आई थी।

काल की, पर नहीं आई एंबुलेंस

रोहित यादव के पिता राजेंद्र ने बताया, गर्भवती बहू रुचि को प्रसव के लिए जिले पर लाने को हेल्प लाइन 102 पर काल की थी। बताया गया एंबुलेंस अभी पहुंच रही है। सुबह 10 बजे तक एंबुलेंस आने का इंतजार किया। नहीं आई तो निजी वाहन से बहू को आशा की सलाह पर लखनऊ सिटी अस्पताल लाया था। डीएम को लगाया फोन..

घटना के दौरान शाम साढ़े छह बजे के समय रोहित यादव ने डीएम के मोबाइल पर भी दो बार काल की। फोन नहीं उठा। वर्जन- मामले की हमें जानकारी नहीं थी। लखनऊ सिटी अस्पताल में यदि सर्जन हैं तो आपरेशन कर सकते हैं। अब इस मामले में जांच के बाद ही कुछ पता चलेगा। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने कोई शिकायती पत्र भी नहीं दिया है। वैसे हम एसीएमओ डा. सुरेंद्र शाही को जांच के लिए निर्देशित करेंगे।

- डा. मधु गैरोला, सीएमओ

chat bot
आपका साथी