चला पोलियो अभियान, बच्चों ने पी दो बूंद जिदगी की

सीतापुर रविवार से जिले में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन डीएम सीएमओ व अन्य अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 11:53 PM (IST)
चला पोलियो अभियान, बच्चों ने पी दो बूंद जिदगी की
चला पोलियो अभियान, बच्चों ने पी दो बूंद जिदगी की

सीतापुर : रविवार से जिले में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन डीएम, सीएमओ व अन्य अधिकारियों ने जिला महिला अस्पताल में नवजात को पोलियो की खुराक में दो बूंद ड्रॉप पिलाई। डीएम-सीएमओ ने जिले के सभी माता-पिता को अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का संदेश दिया। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा, पोलियो की दो बूंदें बच्चों के लिए अमृत समान हैं। यह बच्चों के लिए जीवन दायिनी हैं, जो उसे दिव्यांग होने से बचाती हैं। माता.पिता को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। डीएम ने नवजात बच्चों की मां से कहा, वे अपने बच्चों को समय रहते जरूरी टीका जरूर लगवाएं। टीकाकरण बच्चों को तमाम जानलेवा बीमारियों से तो बचाते ही हैं, साथ ही रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।

एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने कहा, वैसे तो हमारे देश से पोलियो समाप्त हो चुका है लेकिन, कुछ पड़ोसी देशों में अभी यह बीमारी सक्रिय है, इसलिए हमें अपने बच्चों को प्रतिरक्षित करना जरूरी। बताया, पोलियो की दवा पिलाने का यह अभियान नौ फरवरी तक चलेगा। सभी बच्चों को दवा पिलानी है। कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। झुग्गी-झोपड़ी, मलिन बस्तियों, ईंट भट्ठा, अस्थाई बसाहटों में भी पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलानी है।

अभियान में ये है व्यवस्था

एसीएमओ ने बताया, पल्स पोलिया अभियान में 1572 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। 1923 बूथ बनाये गए हैं। अभियान में 470 पर्यवेक्षक लगे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम एक से तीन फरवरी तक इस अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाएंगी। फिर चार व पांच फरवरी को कोविड का टीकाकरण होगा। छह व सात फरवरी को फिर से ए-टीम पल्स पोलिया अभियान में लगेंगी। छूटे बच्चों को नौ फरवरी को बी-टीम पोलियो की खुराक दी पिलाएगी।

chat bot
आपका साथी