बापू और शास्त्री का नमन, बजी रामधुन

शहर से लेकर गांवों तक हुए विविध कार्यक्रम स्वछता रैली निकाली सफाई कर्मी हुए सम्मानित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 11:15 PM (IST)
बापू और शास्त्री का नमन, बजी रामधुन
बापू और शास्त्री का नमन, बजी रामधुन

सीतापुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम विशाल भारद्वाज ने गांधी व शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डीएम ने कहा गांधी जी व शास्त्री जी महान विभूतियां हैं। हमें उनके बताए मार्गों पर चलना चाहिए। महापुरुषों का जीवन वर्तमान व भावी पीढ़ी को ईमानदारी, कर्मठता, सेवा, लगन व देश भक्ति की प्रेरणा देता है। इस मौके पर रामधुन एवं गांधी जी के प्रिय भजनों का प्रस्तुतीकरण किया गया। एडीएम राम भरत तिवारी, हरिशंकर शुक्ला, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार मौजूद रहे। नगर पालिका में ईओ वैभव त्रिपाठी ने सफाई कर्मियों, बच्चों को सम्मानित किया। लालबाग पार्क स्थित हिदी सभा में कार्यक्रम हुआ। पुलिस लाइंस में एसपी आरपी सिंह ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को सम्मानित किया। गौरी बाल विद्या मंदिर, आरएमपी महाविद्यालय, महर्षि विद्या मंदिर में ध्वजारोहण हुआ। उजागर लाल इंटर कालेज में प्राचार्य अर्चना पांडेय समेत शिक्षकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पिसावां : ब्लाक, सीएचसी, थाना, स्कूलों में गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। ब्लाक पर सफाई अभियान चलाया गया। सिधौली : तहसील परिसर में एसडीएम सुरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय, कोतवाली में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। स्कूलों में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हरगांव : ब्लाक, नगर पंचायत, थाना, चीनी मिल, प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में कार्यक्रम हुए। नगर पंचायत में सफाई कर्मी सम्मानित हुए। स्वच्छता को प्रेरित करने के लिए रैली निकाली गई। रामकोट : प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, रेलवे स्टेशन, थाना, पीएचसी, ज्ञान स्थली इंटर कालेज, चीनी मिल जवाहरपुर में कार्यक्रम हुए। गांधी व शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। बरई जलालपुर : गांधी व शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रवण शुक्ला के नेतृत्व में मखुवापुर में सफाई अभियान चलाया। कल्याणपुर : जनता इंटर कालेज में ध्वजारोहण हुआ, प्राचार्य मोहम्मद इदरीश समेत शिक्षकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मिश्रिख : क्षेत्र पंचायत कार्यालय में प्रमुख रामकिकर पांडेय ने ध्वजारोहण किया। तहसील, ब्लाक सहित स्कूलों में कार्यक्रम हुए। भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष भाष्कर मिश्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तंबौर : नगर पंचायत कार्यालय, थाना, स्कूलों में कार्यक्रम हुए। रेउसा : विधायक ज्ञान तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। दौड़ प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित हुए। महमूदाबाद : हिदू युवा वाहिनी ने दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की। रंजीत, राहुल, विकास प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। शिव कुमार गुप्ता ने पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी