पौधारोपण का राष्ट्र को प्रतिफल मिलता: राज दत्त

सहकार भारती की ओर से वृहद पौधारोपण का किया आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 11:31 PM (IST)
पौधारोपण का राष्ट्र को प्रतिफल मिलता: राज दत्त
पौधारोपण का राष्ट्र को प्रतिफल मिलता: राज दत्त

सीतापुर: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत संगठन प्रमुख सहकार भारती राज दत्त पांडेय ने कहा की पौधारोपण भविष्य की निधि है। हम अपने जीवन काल में कितने पौधे रोपित करते हैं और फिर उनका परवरिश करके बड़ा करते हैं यह पुनीत कार्य है। एक वृक्ष सौ पुत्र समान अर्थात आप एक पौधा लगाएं तो सौ पुत्रों जैसा प्रतिफल आप को प्रकृति देती है। आपको ही नहीं अपितु राष्ट्र को देती है। विशिष्ट अतिथि जीआइसी प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा सहकार भारती की ओर से आयोजित यह पौधारोपण कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगा। ऐसे कार्यक्रमों की वर्तमान परि²श्य में आवश्यकता है। मुख्य वक्ता उपेंद्र ने कहा पर्यावरण दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है इन दोनों शब्दों को अंतर्मन से विश्लेषण करने की आवश्यकता है। हम पौधा लगाएंगे परंतु उनकी देखभाल क्या कर पाएंगे अगर देखभाल कर पाएं तभी पौधा लगाना चाहिए। पौधा लगाने के पश्चात प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देखभाल करना भी अति आवश्यक है। अपने विशेष दिनों जैसे जन्मदिन, शादी समारोह आदि अनेकों प्रकार के शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं। कार्यक्रम अध्यक्ष आरएमपी प्राचार्य डा. जयवीर सिंह ने कहा भौतिकता में अगर संतुलन की स्थित बनाए रखना है, तो हमें इस प्रकार के अभियान को जन-जन तक पहुंचाना पड़ेगा। भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश बजरंगी, संयोजक पूर्व सह प्रदेश मंत्री एबीवीपी आशीष ने उपस्थित सभी युवाओं वरिष्ठजनों को प्रतिज्ञा दिलाई। अंत में सभी पौधारोपण किया। जिसमें औषधीय, फलदार व छाया देने वाले पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर संतोष वर्मा, भूपराम, दीपक मौर्य, रवि सक्सेना, वीरेश सिंह, सचिन मिश्रा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी