रिश्तों की डोर हो रही कमजोर, अपनों ने ही मार डाला

महमूदाबाद और सदरपुर की घटनाएं बानगी 24 घंटे के भीतर हुई हत्या की तीन वारदातें

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:08 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:08 PM (IST)
रिश्तों की डोर हो रही कमजोर, अपनों ने ही मार डाला
रिश्तों की डोर हो रही कमजोर, अपनों ने ही मार डाला

सीतापुर: रिश्तों की डोर, हो रही कमजोर..। जी हां, पिछले एक सप्ताह में हुई कुछ वारदातों पर नजर डालें तो ऐसा ही नजर आ रहा है। महमूदाबाद और सदरपुर में अपनों ने ही अपनों का कत्ल कर दिया। बेटे ने मां को मार डाला तो भतीजे ने अपने चाचा को ही मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, पिसावां में भी थोड़ी सी नाराजगी ने इतना गुस्सा बढ़ा दिया कि एक शख्स ने अपनी बेटी और साली पर ही गोलियां दाग दीं। उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा लहरपुर में जीजा-साले के बीच हुए झगड़े में एक अधेड़ की सांसें थम गईं। इसके बाद पिछले 24 घंटे में भी महोली और देहात कोतवाली क्षेत्र में भी हत्या की तीन घटनाएं हुई।

टूटा सब्र, बन गए अपनों के खून के प्यासे

- पिसावां के मूड़ाकला में शाहजहांपुर में रहने वाले राजकमल ने अपनी बेटी, साली सहित खुद को गोली मारी। राजकमल की मौत। घटना 21 नवंबर की है।

- सदरपुर थाने के अहेवा में रुपयों के लेनदेन को लेकर भतीजे प्रेम ने चाचा मनमा मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। भतीजे पर कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या आरोपित को गिरफ्तार किया है।

- 27 नवंबर को महमूदाबाद के चिमलई गांव में बुजुर्ग महिला शकुंतला की गोली मारकर हत्या की गई। इसमें बेटे ने ही दोस्तों के साथ मिलकर कत्ल किया।

इन घटनाओं से सहमा जिला

- कोतवाली देहात के पंचमपुरवा में शनिवार को ईंटों से कूचकर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपितों का गिरफ्तार किया है।

- दोना-पत्तल लादकर पिकअप से मैगलगंज जा रहे शहर के गदियाना के नदीब का शव हाईवे से 300 मीटर दूर लिक रोड के किनारे मिला। युवक को गोली मारी गई।

- महोली के सीतारामपुर गांव निवासी किसान की गोली मारकर हत्या की गई। नौकर लापता है।

पुलिस ने की यह कार्रवाई

महोली की घटना में पुलिसिया हीलाहवाली पर कार्रवाई का भी चाबुक चला। एसपी ने डायल 112 के दो आरक्षियों को निलंबित किया है। किसान की हत्या का आरोपित गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी