मां सिद्धिदात्री से मांगा समस्त सिद्धियों का वरदान

वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री का किया पूजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 10:55 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 10:55 PM (IST)
मां सिद्धिदात्री से मांगा समस्त सिद्धियों का वरदान
मां सिद्धिदात्री से मांगा समस्त सिद्धियों का वरदान

सीतापुर: वासंतिक नवरात्र के नवें दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन अर्चन हुआ। भक्तों ने जहां घरों में मां की पूजा अर्चना व हवन किया। जबकि मंदिरों, आश्रमों में मंदिर समिति के सदस्यों व पुजारियों ने हवन, पूजन किया। मंदिरों में कोरोना के कारण आमजन मानस को आने की मनाही थी, इसलिए मंदिरों में कम ही लोग नजर आए। पौरिणिक मान्यतानुसार मां का नवां स्वरूप सिद्धिदात्री लोक कल्याण व सभी सिद्धियों व शक्तियों को प्रदान करने वाला है। भक्तगण मां की उपासना कर अनेक सिद्धियों को प्राप्त करते हैं। नवरात्र का अंतिम दिवस होने के कारण भक्तों ने मां की पूजा में दुर्गा सप्तशती का पाराण पाठ पूरा किया। हवन आरती के बाद भोग लगाया और प्रसाद वितरण किया। नैमिषारण्य: मां ललिता देवी मंदिर में भी दर्शन हवन यज्ञ किया। मंदिर के पुजारी लाल बिहारी शास्त्री ने ललिता माता की महाआरती की। माता को छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। नवमी पर्व पर गर्भगृह एवं मंदिर को फूलों एवं रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था। नवमी के पर्व पर कुछ श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर स्थित हवन कुंड में आहुति भेंट की।महमूदाबाद के संकटा देवी मंदिर, हरगांव के गौरी माता मंदिर, महोली के संकटा देवी मंदिर में पूजा हवन पूजन हुआ। कन्या का किया पूजन कराया भोज

पूरे नवरात्र भर व्रत करने वाले श्रद्धालुओं सहित अन्य भक्तों ने मंदिरों के बाहर व घरों में कुमारिका भोज आयोजित किया। कन्याओं को किसी ने दही जलेबी, तो किसी ने खीर पूड़ी का भोग लगाया। सभी भक्तों ने कन्याओं का पूजन कर दक्षिणा व उपहार भेंट किए। अधिकांश लोगों ने कुमारियों को नये वस्त्र तो कुछ ने कापी, पेन, पेंसिल आदि का भी उपहार भेंट किया। दुर्गा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

हरगांव: जय मां दुर्गा समिति ने 29 वां मां दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ किया। सरांय पित्थू व जोशी टोला स्थित महादेवन मंदिर में समिति के सदस्य सुभाष जोशी ने बताया 22 अप्रैल को कन्या भोज, रात्रि दुर्गा जागरण, 23 अपैल को नगर मे शोभायात्रा निकाली जाएगी। 24 अपैल को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण के कारण कार्यक्रम में सीमित लोगों को आना होगा।

chat bot
आपका साथी