निर्देशों का उड़ा रहे मखौल, सेहत के साथ कर रहे खेल

लाकडाउन के बावजूद कई चौराहों पर भीड़ दिखी और दुकानें भी खुली रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:28 PM (IST)
निर्देशों का उड़ा रहे मखौल, सेहत के साथ कर रहे खेल
निर्देशों का उड़ा रहे मखौल, सेहत के साथ कर रहे खेल

सीतापुर: ²श्य 1- हसन अली चौराहा से ग्रीकगंज मार्ग पर दिन के 11 बजे बहुत भीड़ थी। इस मार्ग पर दवा की दुकानों के साथ साथ अन्य दुकानें भी खुली थीं। मार्ग पर पैर रखने का स्थान नहीं था।

²श्य 2- लालबाग स्थित गांधी पड़ाव पर लोगों की भीड़ थी। यहां लोग कपड़े, जूते चप्पल आदि की खरीदारी करते देखे गए।

²श्य 3- सब्जी व लोहा मंडी में भी सब्जी की खरीदारी व बर्तन खरीदने के लिए लोहामंडी में दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।

सोमवार को शहर की मुख्य बाजार सहित अन्य मार्गों का जो ²श्य था वह भयावह था। लालबाग मुख्य बाजार, गांधी पड़ाव, हसन अली चौराहा, घंटाघर लोगों से भरा था। जबकि प्रदेश सरकार 17 मई तक कोरोना क‌र्फ्यू लगा दिया है। शासन प्रशासन के निर्देशों को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सभी जानते हैं कोरोना काल में भीड़ का हिस्सा बनना न केवल उनके लिए बल्कि अन्य बहुतों के लिए घातक बन सकता है। लाख कोशिश के बाद बाहर निकला जारी है। निकल कर न केवल कोविड नियमों का मखौल बल्कि अपने सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। एक दूसरे पर चढ़े जा रहे थे लोग

भीड़ का यह आलम था कि लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़े जा रहे थे। मार्ग पर दो पहिया वाहनों से, पैदल आए लोगों की भीड़ के कारण पैर रखने की भी जगह नहीं थी। किराना की दुकानें तो खुली ही थीं साथ ही कपड़ों आदि की दुकानें धड़ल्ले से संचालित हो रही थीं। महिला, पुरुष यहां तक कि बच्चे भी बाजार में आए थे। अधिकांश लोग शारीरिक दूरी तो दूर की बात मास्क तक नहीं लगाए थे। ऐसा लग रहा था कि मानो सामान्य दिन आ गए हों। सख्त कदम उठाने की जरूरत

सेक्रेड हार्ट डिग्री कालेज के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. योगेश दीक्षित का कहना है। आमजन की यह भूल बहुत घातक साबित हो सकती है। उनको इस बात को समझना चाहिए। देखने में यह आ रहा है लोग मान नहीं रहे हैं तो प्रशासन, पुलिस विभाग ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे। अधिवक्ता गोविद मिश्र का कहना है जब तक कड़ाई से निर्देशों का पालन नहीं कराया जाएगा तब तक स्थिति काबू में नहीं आएगी। पुलिस प्रशासन को लगातार निगरानी करनी होगी। वर्जन

'कोरोना क‌र्फ्यू लागू है। सभी को इस बात की जानकारी भी है। इसके बाद भी भीड़ लगना ठीक नहीं है। बाजार में निरीक्षण कर इसे सख्त से लागू कराया जाएगा'।

अमित भट्ट, एसडीएम

chat bot
आपका साथी