मटकी फोड़ने का आकर्षक मंचन

सीतापुर : नगर में चल रहा दस दिवसीय गणेश महोत्सव कार्यक्रम का समापन मूर्ति विसर्जन के साथ हो गय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:33 PM (IST)
मटकी फोड़ने का आकर्षक मंचन
मटकी फोड़ने का आकर्षक मंचन

सीतापुर : नगर में चल रहा दस दिवसीय गणेश महोत्सव कार्यक्रम का समापन मूर्ति विसर्जन के साथ हो गया। विसर्जन यात्रा की शुरुआत मां शीतला देवी मंदिर से हुई। यात्रा बस स्टॉप, सिनेमा चौराहा, रेलवे स्टेशन, मिस्टर गंज, बड़ा चौराहा, रायगंज, मंगरहिया बाजार, बदालपुरवा और सेठगंज होते हुए शारदा सहायक नहर पहुंची। यहां विधि विधान से मूर्तियों का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान बड़े चौराहे पर मटकी फोड़ने का आकर्षक मंचन किया गया। अमीर गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने पिरामिड बनाया। इसके बाद ऊंचाई पर रस्सी से बंधी मटकी को फोड़ने का मंचन किया। पूरा नगर जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सब ओर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंज उठे। यात्रा के दौरान जगह- जगह भंडारे हुए। कार्यक्रम में समिति के सनी गुप्ता, रोहित शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रशांत गुप्ता, नितिन आर्य, निशांत वर्मा, पियूष मौर्या आदि शामिल थे।

सिधौली : कमल तिराहे पर सजे गणपति पंडाल में गुरुवार देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गणपति बप्पा की आरती हुई। भजनों पर नृत्य कर कलाकारों ने लोगों को आकर्षित किया। गणपति, कृष्ण, शिव व अन्य देवी देवताओं के भेष में बाल कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। समिति अध्यक्ष अर¨वद जैन ने बताया कि विसर्जन यात्रा रविवार को भटपुर घाट के लिए रवाना होगी। हरजीत सलूजा, परितोष जैन, दीपक गुप्ता, विक्की रस्तोगी, बूटा त्रिवेदी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी