एक वर्ष से ठप बिजली आपूर्ति

सीतापुर : विकास क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके के गांव बढ़ईनपुरवा, ठीकरपुरवा, खमरिया शेख

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:13 PM (IST)
एक वर्ष से ठप बिजली आपूर्ति
एक वर्ष से ठप बिजली आपूर्ति

सीतापुर : विकास क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके के गांव बढ़ईनपुरवा, ठीकरपुरवा, खमरिया शेखूपुर में बिजली आपूर्ति एक वर्ष से बाधित चल रही है। इन गांवों में गत वर्ष आंधी के दौरान खंभे गिर गए थे। तबसे यह उसी हाल में पड़े हैं। शिकायत के बाद भी इनको ठीक नहीं किया गया है। ठीकरपुरवा में आंधी से गिरा खंभा उसी तरह टूटा पड़ा है। वहीं बढ़ईनपुरवा में भी खंभे के टूटे तार लटक रहे हैं। वैसे भी यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित इलाके में आता है। आपूर्ति व्यवस्था वैसे भी बाधित रहती है। रही सही कसर गत वर्ष आई आंधी ने पूरी कर दी। तबसे ग्रामीण आपूर्ति के लिए तरस रहे हैं। नरायन ने बताया कि एक वर्ष से आपूर्ति बाधित चल रही है। तार व खंभे उसी तरह पड़े हैं। कोई ठीक करने नहीं आया। प्यारेलाल ने कहा कि एक वर्ष से गांव में बिजली की रोशनी देखने को नहीं मिली। बिजली के अभाव में अनेक दिक्कतें हो रही हैं। खंभे व तार ठीक कर दिए जाएं तो राहत मिले। जेई बीके ¨सह ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। इस्टीमेट स्वीकृत के भेजा गया है। सामग्री निर्गत होने के बाद नए खंभे व तार लगाकर आपूर्ति बहाल करेंगे।

chat bot
आपका साथी