बल्ब बदलने के दौरान करंट से मजदूर की मौत

सेक्सरिया चीनी मिल में ठेकेदार के साथ काम करता मजदूर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 11:37 PM (IST)
बल्ब बदलने के दौरान करंट से मजदूर की मौत
बल्ब बदलने के दौरान करंट से मजदूर की मौत

सीतापुर : सेक्सरिया शुगर फैक्ट्री के ब्वायलर हाउस के पैन में बल्ब बदलने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर परिवारजन व पुलिस मौके पर पहुंची। चीनी मिल ने मृतक के परिवार को आठ लाख रुपये की सहायता राशि देकर आपसी समझौता कर लिया।

सत्तीनपुरवा-बिसवां देहात निवासी निखिल मिश्रा उर्फ अमन सेक्सरिया शुगर फैक्ट्री में एक वर्ष से अधिक समय से काम कर रहा था। ठेकेदार महेश के माध्यम से मिल में काम कर रहा निखिल बुधवार को ब्वायलर हाउस के पैन में बल्ब बदल रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। साथी कर्मचारी उसे अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सुखराज फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड हैं। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी, वहीं घटना सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि, परिवारजन ने आपस में समझौता कर लिया है। फैक्ट्री की ओर से आठ लाख रुपये की सहायता राशि का चेक मृतक के परिवार को दिया गया है।

एचटी लाइन की चपेट में आने से महिला झुलसी, गंभीर

तालगांव : आम की बाग में रखवाली कर रही एक बुजुर्ग महिला एचटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर झुलस गई। परिवारजन ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी पर ले गए। हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। गनेशपुर मजरा पट्टी सेवई निवासी राजारानी (55) गांव के दक्षिण अपनी आम की बाग में फसल की रखवाली कर रही थी, बाग से ही एचटी लाइन निकली हुई है। हर रोज की भांति बुधवार को भी महिला बाग जा रही थी, कि तभी लाइन की चपेट में आ गई, इससे महिला झुलस गई। एसडीओ लहरपुर प्रहलाद कुमार ने बताया कि जानकारी हुई है, लाइन को सही कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी