ज्ञानोत्सव में मिला ज्ञान, बच्चों और शिक्षकों का सम्मान

बच्चों को स्टाल लगाकर दी गई शिक्षा से संबंधित जानकारियां

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 12:22 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 12:22 AM (IST)
ज्ञानोत्सव में मिला ज्ञान, बच्चों और शिक्षकों का सम्मान
ज्ञानोत्सव में मिला ज्ञान, बच्चों और शिक्षकों का सम्मान

सीतापुर : लहरपुर, सिधौली व कसमंडा बीआरसी परिसर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम किया गया। छात्रों में विद्यालय के प्रति रुचि विकसित करने का मूलमंत्र समझाया गया। बेहतर काम करने वाले शिक्षकों और बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

लहरपुर : लहरपुर ब्लाक को प्रेरक ब्लाक बनाने के उद्देश्य से बीआरसी पर मनाए गए प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुनील वर्मा ने किया। एआरपी पुष्पेंद्र मौर्य व बजरंग सिंह ने प्रेरणा ज्ञानोत्सव की जानकारी दी। विधायक लहरपुर सुनील वर्मा ने कहा कि, अच्छी शिक्षा के माध्यम से बच्चे अच्छे नागरिक बन कर देश का नाम रोशन करें। बीईओ अखिलेश कुमार चौबे ने कायाकल्प के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रेरक छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ज्ञानप्रकाश वर्मा, सेवक राम, अनुज कुमार वर्मा, संदीप कुमार, अनुपम राही आदि मौजूद रहे।

मास्टरबाग : बीआरसी कसंमडा पर हुए प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में बीडीओ काजल सिंह ने प्रतिभाग किया। बीईओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि, ब्लाक कसमंडा को 2022 से पहले ही प्रेरक ब्लॉक बनाना है। उन्होंने प्रेरणा ज्ञानोत्सव के बारे में बताया। कार्यक्रम में बच्चे प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त कर चुके छात्रों को सम्मानित किया गया।

सिधौली : ब्लाक संसाधन केंद्र पर हुए प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद कौशल किशोर ने किया। सांसद ने कहा कि, इस कार्यक्रम से शिक्षा को मजबूती प्रदान होगी। बच्चों को शिक्षा में किए जा रहे नए प्रयोगों की जानकारी भी होगी। शिक्षा चौपाल व टीएलएम मेला भी किया गया। 11 संकुलों के शिक्षकों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर बच्चों को विभिन्न जानकारियां दी। डायट प्राचार्य मनोज कुमार अहिरवार, बीएसए अजीत कुमार ने स्टालों का निरीक्षण किया। इस मौके पर बीईओ पुष्पेंद्र जैन सहित प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, मंत्री रवींद्र तिवारी, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी