प्रियंका को कैसे मिली झाडू, पुलिस कराई जाएगी जांच

हिरासत में ली गई प्रियंका गांधी वाड्रा ने लगाई थी पीएसी गेस्ट हाउस के कमरे में झाडू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 12:16 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 12:16 AM (IST)
प्रियंका को कैसे मिली झाडू, पुलिस कराई जाएगी जांच
प्रियंका को कैसे मिली झाडू, पुलिस कराई जाएगी जांच

सीतापुर : द्वितीय वाहिनी पीएसी गेस्ट हाउस के कमरे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को झाडू कैसे मिली, अब इसकी जांच होगी। किस कर्मचारी ने उन तक झाडू पहुंचाई थी, इसका पता लगाया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस संबंध में पीएसी के अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। एसपी ने मामले की जांच कराए जाने को कहा है।

दरअसल, विवाद के बाद लखीमपुर जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चार अक्टूबर को हरगांव से रोका गया था। सीतापुर में गेस्ट हाउस पहुंचने के कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने गेस्ट हाउस के कमरे में झाडू लगाते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो आने के बाद पीएसी गेट पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी झाडू लगाई। वहीं, प्रियंका गांधी के कमरे में झाडू कैसे पहुंचा इसकी जांच भी की जाने लगी।

सुरक्षा अधिकारी ने मांगी थी झाडू

प्रियंका का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। सूत्र बताते हैं कि पहले झाड़ू मांगा गया था लेकिन, वीडियो आने के बाद अगले दिन पीएसी के कर्मचारी ने ही झाडू लगाई।

वर्जन

इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में है। हम इसकी जांच कराएंगे कि किस कर्मचारी से झाडू मांगा गया और किसने दिया।

- आरपी सिंह, एसपी ढाई घंटे तक हाईवे पर लगा रहा जाम

सीतापुर) : लखनऊ से सीतापुर जा रहे राहुल गांधी का काफिला जब गुजरा तो हाईवे पर कुंवरपुर चेक पोस्ट पर पुलिस ने पीछे आ रहे समर्थकों की गाड़ियों को रोक दिया। रोके गए समर्थकों के वाहनों की संख्या 50 से अधिक थी। पुलिस का तर्क था कि राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदि चुनिदा लोगों को ही लखीमपुर जाने की अनुमति है। ऐसे में बड़ी संख्या में वाहनों को साथ नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस ने कहा आप लोग लखनऊ वापस लौट जाएं। इस पर राहुल गांधी के समर्थक हंगामा करने लगे। समर्थक हाईवे पर बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे लखनऊ व सीतापुर की ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में यात्री वाहन, बस, ट्रक व निजी वाहन समेत एंबुलेंस तक शामिल थीं। जाम में फंसे लोग यातायात बहाल होने की राह देख रहे थे। काफी देर तक हंगामा की स्थिति बनी रही। एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ यादुवेंद ने समर्थकों को वापस जाने के लिए समझाया, लेकिन वह जाने की जिद कर रहे थे। सात बजे सूचना आई कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ लखीमपुर के लिए रवाना हो गई हैं। तब जाकर हंगामा कर रहे समर्थक लखनऊ के लिए लौटने लगे। 4.25 बजे से लगा जाम आखिर सात बजे खुला। ढाई घंटे लगे जाम में फंसे वाहनों में लोग काफी परेशान रहे। यातायात बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी