नदी में समाया घर, खेतों में कटान

शारदा व घाघरा नदियों के पानी में हल्की बढ़ोतरी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:22 PM (IST)
नदी में समाया घर, खेतों में कटान
नदी में समाया घर, खेतों में कटान

सीतापुर : शारदा व घाघरा नदियों के पानी में हल्की बढ़ोतरी हुई है। पानी बढ़ने के साथ ही कटान भी हो रहा है। शुक्रवार को रेउसा ब्लाक के गांव खुशीपुरवा निवासी कैलाश का घर घाघरा नदी में समा गया। अन्य घरों पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है।

वहीं गांव कम्हरिया-शेखूपुर में शारदा नदी कटान कर रही है। बढ़नपुरवा के उत्तर करीब 15 मीटर दूरी पर भी नदी कटान कर रही है। अशर्फीलाल, रविशंकर तिवारी, आदित्य, मिश्री लाल शुक्ला, केशवराम, राममूर्ति, शंभू लोधी, सोबरन शुक्ला, सुशील मिश्रा आदि ने बताया कि गांव के नौ घरों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। नदी की धारा इन घरों के नजदीक पहुंच रही है। उधर, ग्राम सभा गोलोक कोडर के मजरा पासिनपुरवा, सिसैया बाजार, पुत्तीपुरवा, दुर्गापुरवा, जटपुरवा, म्योड़ी-छोलहा, काशीपुर व मल्लापुर सहित अन्य गांवों में हालात सामान्य हैं। घाघरा व शारदा नदी के पानी में हो रही बढ़ोतरी, ग्रामीण भयभीत।

बढ़ रहा जलस्तर, ग्रामीण परेशान

रामपुर मथुरा : घाघरा के पानी में 10 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अटौरा में लगे वाटर गेज पर पानी का लेवल 118.30 सेमी रिकार्ड हुआ। नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों के रास्तों पर पानी भरने लगा है। घाघरा व शारदा नदी के पानी में हो रही बढ़ोतरी, ग्रामीण भयभीत। अखरी गांव को जाने वाली सड़क बाबा कुटी के पास कट गई है। वहीं अखरी व अंगरौरा गांव के ग्रामीणों ने राहत सामग्री न मिलने का आरोप भी लगाया है। सोहन, राममिलन, सेमऊ, प्रेम व सर्वजीत ने बताया कि लेखपाल से राहत सामग्री न मिलने की शिकायत की तो वह बाद में देने की बात कह रहे हैं।

chat bot
आपका साथी