आओ करें पौधारोपण, सुरक्षित रहेगा पर्यावरण

पर्यावरण दिवस के मौके पर हुए कई कार्यक्रम। जागरूकता गोष्ठी में दी गई पौधारोपण की सीख। शारीरिक दूरी के नियम का किया पालन। छात्रों ने स्लोगन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:38 PM (IST)
आओ करें पौधारोपण, सुरक्षित रहेगा पर्यावरण
आओ करें पौधारोपण, सुरक्षित रहेगा पर्यावरण

सीतापुर : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग की ओर से जिले के सभी वन रेंज परिसर में पौधारोपण किया गया। जागरूकता गोष्ठी में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संतुलन का संकल्प लिया। अधिक से अधिक से पौधे लगाने का मंत्र दिया गया।

शहर के कैंची पुल के समीप सरायन नदी के किनारे पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए पौधारोपण किया गया। वन रेंज कार्यालय मिश्रिख में रेंजर प्रदीप अवस्थी की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। जागरूकता गोष्ठी में रेंजर ने कहा कि वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे बचाएं। पेड़-पौधों के संरक्षण में सहयोग करें। तालाब, नदी, पोखर को प्रदूषित नही करें। जल का दुरुपयोग न करें। फॉरेस्टर एसएन शुक्ला ने कहा कि प्लास्टिक/पॉलिथिन का उपयोग न किया जाए। इसके बदले कागज के बने झोले या थैले का उपयोग करना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो ही हम सुरक्षित रहेंगे। वन रेंज कार्यालय महमूदाबाद में भी पौधरोपण किया गया। हरगांव में हुई गोष्ठी में पौधे लगाओ और उन्हें बचाओ के संकल्प लिया गया। स्लोगन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सेक्रेड हार्ट डिग्री कालेज के एनएसएस छात्रों ने पोस्टर व स्लोगन से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक की खाली बोतलों को गमले के रूप में प्रयोग करने की सीख भी दी। प्रियम यादव, अभिव्यंजना पांडेय, रक्षंदा आदि ने पौधे लगाओ- पर्यावरण बचाओ की सीख दी। एनएसएस प्रभारी शशिकला मिश्रा ने बताया कि, छात्रों ने अपने घर पर ही जागरूकता कार्यक्रम किए। स्काउट-गाइड ने रोपे पौधे

पर्यावरण दिवस के मौके पर स्काउट-गाइड कमिश्नर, डीआईओएस नरेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज नरेंद्र सिंह ने जीआइसी परिसर में पौधे रोपे। स्काउट-गाइड ने पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की।

chat bot
आपका साथी