चार किसान नेता हुए पाबंद, घर पहुंचा नोटिस

नोटिस का उल्लंघन करने पर की जाएगी नियमानुसार कार्रवाई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:26 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:26 PM (IST)
चार किसान नेता हुए पाबंद, घर पहुंचा नोटिस
चार किसान नेता हुए पाबंद, घर पहुंचा नोटिस

सीतापुर : जिले के किसान कोई रैली या प्रदर्शन न कर सकें, इसके लिए किसान नेताओं को पाबंद किया गया है। मिश्रिख एसडीएम ने किसान नेताओं को नोटिस जारी की है। नैमिषारण्य थाना पुलिस ने बुधवार को औरंगाबाद इलाके के चार किसान नेताओं को ये नोटिस तामील कराई है। नोटिस में औरंगाबाद निवासी किसान नेता उमेश पांडेय, अटवा झाला निवासी नरपति सिंह उर्फ निर्भय सिंह, गांव भानपुर निवासी इशहाक गाजी व गंज मुरादाबाद में रहने वाले सचिन यादव का नाम शामिल है। नोटिस में कहा गया कि, ये सभी खुद को किसान नेता बताते हुए धारा 144 का उल्लंघन करते रहते हैं। 23 जनवरी व गणतंत्र दिवस पर लखनऊ, दिल्ली व सीतापुर में रैली कर शांतिभंग कर सकते हैं। इन नेताओं को भारी जमानत से पाबंद किया जाना जरूरी है। वहीं पुलिस की ओर से किसान नेता उमेश पांडेय को दी गई धारा 149 की नोटिस में कहा गया कि, कुछ दिनों में आप और आपके साथियों की ओर से शांति व्यवस्था के प्रतिकूल काम किया गया है। अगर इस नोटिस के बाद शांति व्यवस्था के खिलाफ काम किया तो आपके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त किसान मोर्चा निकालेगा तिरंगा यात्रा

सीतापुर : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, भारतीय किसान मंच, राष्ट्रीय किसान मंच, संगतिन किसान मजदूर संगठन व भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में गणतंत्र दिवस के मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाले जाने की सूचना दी गई। ज्ञापन देने पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि, तिरंगा यात्रा देश के सम्मान में निकाली जा रही है।

chat bot
आपका साथी