मैदान में चार प्रत्याशी, चटख हुआ चुनावी रंग

नाम वापसी का दिन गुजरा किसी ने वापस नहीं लिया नाम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 11:49 PM (IST)
मैदान में चार प्रत्याशी, चटख हुआ चुनावी रंग
मैदान में चार प्रत्याशी, चटख हुआ चुनावी रंग

सीतापुर : जिला पंचायत अध्यक्ष की चुनावी जंग में यह तय हो गया है कि अब चार प्रत्याशियों में ही मुकाबला होगा। नाम वापसी के दिन किसी भी दावेदार ने पर्चा वापस नहीं लिया। नाम वापसी के दिन भी कलेक्ट्रेट में चाकचौबंद इंतजाम दिखे।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन हुआ था। इसमें भाजपा से श्रद्धा सागर, सपा से अनीता राजवंशी के अलावा दो निर्दल प्रीती सिंह व चंद्रप्रभा ने नामांकन किया था। 29 जून को नाम वापसी का दिन गुजर गया है। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। ऐसे में चारों के बीच ही कांटे की टक्कर होने के आसार हैं। जिपं अध्यक्ष के लिए तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से मतदान होगा। जिपं सदस्य तीन बजे तक मतदान कर सकेंगे। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। कुर्सी के लिए झोंकी ताकत

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान होने के लिए वैसे तो चार दावेदार मैदान में हैं लेकिन, कहीं न कहीं इसमें प्रतिष्ठा बड़ों की दांव भी है। भाजपा और सपा के दिग्गज भी इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर

जिपं अध्यक्ष की जंग में सदस्यों का वोट महत्वपूर्ण होता है। इसे हासिल करने के लिए ही जोरआजमाइश चल रही है। इसी से आरोप प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो चुका है। सपा के दिग्गज भाजपाइयों पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं।

वरीयता का मत तय करेगा किस्मत

सीतापुर में 79 जिला पंचायत सदस्य हैं। एडीएम विनय कुमार पाठक ने बताया कि इसमें सदस्य वरीयता के आधार पर मत देते हैं। इसी वरीयता के आधार पर प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का फैसला होता है।

chat bot
आपका साथी