बाग में लटकता मिला युवक का शव

डीहपुरवा मजरा उल्जापुर गांव के बाहर बाग में रोशन का शव लटकता पाया गया। सुबह गांव वालों ने देखा तो घर वालों को खबर की और पुलिस को भी बताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:51 PM (IST)
बाग में लटकता मिला युवक का शव
बाग में लटकता मिला युवक का शव

सीतापुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के डीहपुरवा मजरा उल्जापुर गांव के बाहर बाग में रोशन का शव लटकता पाया गया। सुबह गांव वालों ने देखा तो घर वालों को खबर की और पुलिस को भी बताया। पुलिस ने रोशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के घर वालों का आरोप है कि पड़ोस के गांव वालों से रोशन का बुधवार को दिन में विवाद हुआ था। उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। युवक के पिता प्यारेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर छह लोगों को नामजद किया है। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि, तहरीर मिली है। शव को पीएम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी