भाजपा से जुड़ी देश की जनता की आस्था : जितिन

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सीतापुर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:38 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:38 PM (IST)
भाजपा से जुड़ी देश की जनता की आस्था : जितिन
भाजपा से जुड़ी देश की जनता की आस्था : जितिन

सीतापुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को सीतापुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर देश में किसी पार्टी को राष्ट्रीय दल कहा जा सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा में पूरे देश की जनता की आस्था जुड़ी है। उन्हीं की हाथ में देश सुरक्षित है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद बुधवार को जितिन पहली बार सीतापुर आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में आने का फैसला उन्होंने समर्थकों और नजदीकियों से विचार विमर्श करने के बाद ही किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक ज्ञान तिवारी, संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।

नैमिषारण्य: पूर्व केंद्रीय मंत्री का भाजपा नेता रामकिकर पांडेय के कैंप कार्यालय पर स्वागत हुआ। चक्रतीर्थ और हनुमान गढ़ी में पूजन के बाद ललिता देवी मंदिर पहुंचे। ललिता देवी के दरबार में गोपाल शास्त्री एवं लाल बिहारी पुजारी ने पूजन करा अंग वस्त्र भेंट किए। इस दौरान विधायक रामकृष्ण भार्गव, हरगांव विधायक सुरेश राही, एमएलसी राकेश सिंह, कुक्कू सिंह मौजूद रहे।

सिधौली में वरिष्ठ भाजपा नेता बच्चे वाजपेयी, महेंद्र सिंह चौहान, रामबख्श रावत, राकेश पांडेय, आदित्य त्रिपाठी आदि ने स्वागत किया।

मिश्रिख: मिश्रिख में जितिन प्रसाद को पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिकर पांडेय ने मोम से बनी गणेश प्रतिमा भेंट की। राजकिशोर विश्वकर्मा, भाष्कर मिश्र, सतीश शास्त्री, यतींद्र अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

रामकोट: पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को सीतापुर जाते समय यहां चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। भंवर सिंह, छबीले राजवंशी, उमाकांत शुक्ला, मुकेश मिश्रा, देवशंकर वाजपेयी, सतनू अवस्थी आदि मौजूद रहे। जितिन प्रसाद ने कहा कार्यकर्ता भाजपा को मजबूत करें। यूपी में फिर से भाजपा सरकार बनेगी। विरोधी दल के हौसले पस्त हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी