धान और गन्ने की फसल चौपट

पर असर पड़ेगा। दलहन-तिलहन की फसलों को भी नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 06:26 AM (IST)
धान और गन्ने की फसल चौपट
धान और गन्ने की फसल चौपट

सीतापुर : तेज हवा के बीच बारिश से खरीफ फसलों को लाभ कम हानि अधिक हुई है। उड़द, गन्ना व धान की फसलें जमीन पर गिर गई हैं। इससे उत्पादन पर असर पड़ेगा। दलहन-तिलहन की फसलों को भी नुकसान हुआ है। दलहन की फसलों में फूल और फलियां आ रही थीं, हवा से ये फूल गिर गया है।

किसानों का कहना है कि, समय पर बारिश नहीं हुई और अब फसलों के पकने का दौर है तो बारिश के साथ तेज हवा चली जिससे नुकसान हुआ है।

औरंगाबाद : क्षेत्र में बारिश से गन्ना, धान, तिल्ली और मौसमी सब्जी की फसल को काफी हानि हुई है। पनरभू, ततरोई, पनाहनगर, लधौरा, रहीमाबाद, परसपुर, हीरापुर, मड़ारी, बेल्हारी, गौरिया, मीरापुर, अशरफनगर, कादीनगर, मीरापुर आदि गांवों में फसल गिरने से नुकसान हुआ है।

थानगांव : गन्ना, धान की फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। फसल गिरने से अब पैदावार में कमी आएगी। किसानों का कहना है निजी संसाधनों से फसलों की सिचाई की और अब बारिश हुई तो तेज हवा के साथ। इससे लाभ कम नुकसान अधिक हुआ है। सरैंया के राकेश सिंह गन्ने की खेती करते हैं। बताया कि फसल अच्छी थी पर गिर गई है। माधव सिंह में मेंथा की खेती करते हैं। फसल में पानी भर गया है।

पिसावां : मूंगफली, उड़द, धान, गन्ना आदि खरीफ फसलों को नुकसान हुआ है। किसान सालिक सिंह, आनंद सिंह का कहना है कि गन्ना की फसल गिरने से अब उसमें श्रम लगेगा, फसल को उठाकर बांधना पड़ेगा।

कल्ली चौराहा : उत्तरधौना के चिरौंजी लाल यादव ने दो एकड़ में उड़द फसल बोई है। उड़द फसल में फूल व फली आने का दौर चल रहा है। तेज हवा के बीच हुई बारिश से उड़द फसल का फूल गिर गया है इससे फसल को नुकसान हुआ है। बारिश से नुकसान नहीं है पर, तेज हवा चल गई इससे कहीं-कहीं गन्ना व धान की फसलें जमीन पर गिर गई हैं। हालांकि धान की फसल गिरने से उसको नुकसान नहीं है। दलहन-तिलहन फसल को नुकसान नहीं है।

- अखिलानंद पांडेय, जिला कृषि अधिकारी

chat bot
आपका साथी