हरगांव और लहरपुर में चली गोली

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट व गोली चलने की बात सामने आई है। जिसमें युवक घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:49 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:49 PM (IST)
हरगांव और लहरपुर में चली गोली
हरगांव और लहरपुर में चली गोली

सीतापुर : थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट व गोली चलने की बात सामने आई है। क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी रमेश मौर्य ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह कार से प्रधान कमलेश मौर्य के साथ शौचालय का निर्माण देखने जा रहे थे। रास्ते में विपक्षी पुष्पेंद्र सिंह ने साथियों के साथ रोक लिया और धमकाया। भूपेंद्र व पुष्पेंद्र ने अवैध तमंचे से गोली चला दी, जिससे वह व भाई राकेश मौर्य घायल हो गए। वहीं पुष्पेंद्र सिंह ने तहरीर में कहा वह ढोलई कला से आ रहे थे। रास्ते में प्रधान कमलेश, राकेश मौर्य आदि ने कार रोकी और धमकाया। पीछे से घर आए और कार में तोड़फोड़ कर टिन शेड गिरा दिया। चाची सुधा व बहन जूली को भी मारा पीटा। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर जांच की। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विवाद में गोली मारी, किशोर घायल

लहरपुर : कोतवाली क्षेत्र के करैया गंगा दास गांव निवासी कालिका का पुत्र श्रवण सब्जी बेंचने के लिए जा रहा था। तभी गांव के कुछ लड़कों ने उसे रोक लिया और विवाद करने लगे। इसकी शिकायत उसने घर आकर पिता से की। कालिका ने लड़कों से विवाद न करने के लिए कहा। तभी नीलू, जग दयाल आ गए और अवैध तमंचे से फायर कर दिया। इससे श्रवण घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी