छह घरों में लगी आग, चार लाख का सामान खाक

थानगांव के सरैंया गांव में लगी आग आग बुझाते समय दो ग्रामीण झुलसे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:54 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:07 AM (IST)
छह घरों में लगी आग, चार लाख का सामान खाक
छह घरों में लगी आग, चार लाख का सामान खाक

सीतापुर: सरैंया गांव में शुक्रवार दोपहर आग से छह घरों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में दो लोग झुलस भी गए, जिनका इलाज सीएचसी में हुआ।

दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणों के चलते फूल सिंह यादव के घर में अचानक आग लग गई। उस वक्त उनके घर में कोई नहीं था। फूल सिंह बाहर गए हुए थे। फूल सिंह के घर में आग से करीब 50 हजार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। हवा का रुख तेज होने के कारण पास में मिला घर रघुनाथ के घर में आग लग गई। परिवारजन के मुताबिक घटना में छप्पर सहित 75 हजार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। गुलाबा के घर में कपड़ा, बर्तन, जेवर, चारपाई सहित 25 हजार की गृहस्थी जल गई। छोटकन्ने के घर 10 हजार का सामान समेत डेढ़ लाख की गृहस्थी जलकर राख हो गई। संतोष के घर में 6 हजार नकद, दो जोड़ झुमकी, सोने की माला, कमर बिछुवा, चांदी की पायल, 5 क्विंटल अनाज, बर्तन, कपड़ा सहित लगभग एक लाख की ग्रहस्थी जलकर राख हो गई। महदेई के घर नकदी, कपड़ा, बर्तन सहित 50 हजार गृहस्थी राख हो गई। छह घरों की नकदी समेत कुल साढ़े चार लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। फूल सिंह व रघुनाथ झुलस गए जिन्हें सीएचसी रेउसा भेजा गया है। क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने मौके पर पहुंचकर झुलसे हुए व्यक्ति को आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई। ओवरटेक के समय बाइक सवार महिला को ट्रक ने रौंदा

सीतापुर : शुक्रवार शाम जयपुर के पास परागपुर निवासी 40 वर्षीय जगदेई पत्नी दिनेश मिश्रिख से गांव लौट रही थीं। रास्ते जोधपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक से ओवरटेक करते समय उसकी बाइक में तार फंस गया। बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जगदेई सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक जगदेई का पति दिनेश चला रहा था। दिनेश सुरक्षित है।

chat bot
आपका साथी