रोस्टर अनुसार आपूर्ति न होने से दिक्कतें

ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती से हलकान उपभोक्ता। लो वाल्टेज के साथ ब्रेक डाउन की समस्या

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 10:29 PM (IST)
रोस्टर अनुसार आपूर्ति न होने से दिक्कतें
रोस्टर अनुसार आपूर्ति न होने से दिक्कतें

रेउसा (सीतापुर) : बिजली उपकेंद्र बंभनावा क्षेत्र के उपभोक्ता लो वोल्टेज, बिजली कटौती व ट्रिपिग की समस्या से जूझ रहे हैं। उपकेंद्र क्षेत्र से 400 गांव संबद्ध हैं। इन गांवों की तीन लाख की आबादी समस्या से प्रभावित है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित है। लेकिन बिजली मिल रही है महज आठ से नौ घंटे। वह भी लो वोल्टेज व बार-बार ट्रिपिग की समस्या बनी रहती है। इससे जो बिजली मिल रही है वह भी काम की नहीं है। लो वोल्टेज के कारण किसान खेतों की सिचाई नहीं कर पा रहे। निजी नलकूप लो वोल्टेज से चल नहीं पा रहे। इससे धान, गन्ना आदि की सिचाई से किसान वंचित हैं। उपभोक्ता मोहम्मद सोहेल ने कहा बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बहुत खराब चल रही है। बिजली जो आती है वह भी न मिलने के बराबर है। लो वोल्टेज की समस्या का निदान नहीं किया जा रहा। इसरार ने कहा कि बार-बार ट्रिपिग से लोग रात में सो नहीं पाते। ग्रामीण क्षेत्र के रोस्टर का पालन नहीं हो रहा। विकास बाजपेयी ने कहा कि उप केंद्र पर शिकायतों का भी असर नहीं हो रहा। इससे किसान व बिजली उपभोक्ता सबसे अधिक तंग हैं। बृजेंद्र सिंह, राजकुमार मिश्रा ने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। लो वोल्टेज की समस्या का निदान किया जाना चाहिए। कंट्रोल से मिल रही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। फाल्ट की सूचना आती है तो तत्काल उसे ठीक किया जाता है। आपूर्ति में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।

विजय सिंह, जेई

chat bot
आपका साथी