नाला सफाई में 24 लाख खर्च, धरोहर राशि जमा कराने में भी 'खेल'

सीतापुर नगर पालिका परिषद बिसवां की पत्रावलियों में गड़बड़ी मिली है। कमियों की जांच अधिशा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:13 PM (IST)
नाला सफाई में 24 लाख खर्च, धरोहर राशि जमा कराने में भी 'खेल'
नाला सफाई में 24 लाख खर्च, धरोहर राशि जमा कराने में भी 'खेल'

सीतापुर: नगर पालिका परिषद बिसवां की पत्रावलियों में गड़बड़ी मिली है। कमियों की जांच अधिशासी अभियंता आरईएस को दी गई है। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए गए हैं।

बिसवां नगर पालिका ने नाला सफाई पर 24 लाख की धनराशि खर्च होना दर्शाया है। दैनिक जागरण ने 6 जून को नाला सफाई न होने संबंधी समाचार का प्रकाशन किया था। खबर में नाला न साफ होने संबंधी बात लिखी गई थी। प्रकाशित खबर पर राज्य वित्त आयोग से बिसवां में अप्रैल एवं मई में कराए गए नाला सफाई कार्यों की जांच के लिए अधिशासी अधिकारी बिसवां पत्रावलियां दी हैं। उनमें कमियां मिली हैं, उनकी जांच की जाएगी। 24.35 लाख के सापेक्ष नियमानुसार 2.43 लाख जमा की जानी चाहिए। धरोहर राशि के रूप में एक लाख रुपये एफडीआर जमा कराई गई। नाले की 1.5 मीटर गहराई से मलबा निकालने का बिल लगाया गया है। मलबे की जांच कराई जाएगी। मलबे को डंपिग ग्राउंड तक की दूरी का भी निरीक्षण किया जाएगा। नगर पालिका ने जो जानकारी दी है, उसमें नाला सफाई में बुल्डोजर, पोकलैंड, ट्रैक्टर ट्राली और डीजल का प्रयोग ठेकेदार ने किया है या निकाय ने यह स्पष्ट नहीं है। अप्रैल, मई में व्यय डीजल तथा उसके एक माह पूर्व तथा बाद में व्यय किए गए डीजल का रजिस्टर नहीं है। इसके अलावा सफाई के संबंध में स्थानीय नागरिकों का भी बयान लिया जाएगा।

नाला सिल्ट निकासी में दर्शाया गया व्यय

दुर्गेश्वर से धोबीघाट तक नाला 4.97 लाख रुपये

मंशाराम चुंगी से शारदा नहर ब्रिज तक 2.70 लाख रुपये।

मिरदही टोला से पीरबहा नाला तक 2.63 लाख रुपये।

एचआरडी स्कूल से महमूदाबाद रोड तक 3.71 लाख रुपये।

शारदा ब्रिज से साइफन तक 4.28 लाख रुपये।

धोबीघाट से पीरबहा ताल तक 4.41 लाख रुपये।

रायगंज पुलिया से जहांगीराबाद तक नाला तक 1.65 लाख रुपये।

chat bot
आपका साथी