डाकघर में आधार न बनने से परेशान होते लोग

मार्च से बंद है आधार बनाने का काम। जनता परेशान।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:12 PM (IST)
डाकघर में आधार न बनने से परेशान होते लोग
डाकघर में आधार न बनने से परेशान होते लोग

सीतापुर: यहां तहसील मुख्यालय पर उप डाकघर में आधार न बनने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर तहसील मुख्यालय पर उप डाकघर के अलावा एक बैंक शाखा को आधार बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। फिलहाल यहां स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा में आधार बनाए जा रहे हैं। बैंक शाखा में आधार के लिए अधिक भीड़ हो रही है। इससे काफी अव्यवस्थाएं उत्पन्न हो रही हैं। गत माह कुछ लोगों ने आधार के लिए अधिक पैसे की वसूलने की शिकायत एसडीएम से की गई थी। अगर उप डाकघर में भी आधार बनने लगे तो बैंक शाखा में अधिक भीड़ न जुटे। डाक कर्मी आधार बनाने की जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं। जबकि डाकघर में आधार बनाने के सभी इंतजाम भी उपलब्ध कराए गए थे। डाक विभाग पुलिस व्यवस्था न होने, कोरोना के चलते अन्य सुरक्षा इंतजामों का हवाला देकर आधार बनाने से बचने का प्रयास हो रहा है। मुड़ियारा गांव के रंजीत व जगदीश ने बताया बैंक शाखा में बहुत भीड़ होती है। नया आधार बनवाने व संशोधन के लिए एक -एक सप्ताह तक दौड़ना पड़ता है। पतौंजा के सतीश व गुड्डू ने बताया डाकघर में आधार न बनने का फायदा अन्य तत्व भी उठा रहे हैं। बैंक शाखा में आधार जल्दी बनवाने का प्रलोभन देकर लोगों से अतिरिक्त पैसे भी ले लिए जाते हैं। इसकी शिकायत अधिकारियों से की जा चुकी है।

उप डाकघर में आधार बनवाने की व्यवस्था है। भीड़ अधिक होगी, ऐसे में सैनिटाइजर व अन्य सुरक्षा उपकरणों की भी जरूरत होगी। इन सुविधाओं की मांग अधिकारियों से की है। पुलिस व्यवस्था व सुरक्षा उपकरण प्राप्त होने के बाद आधार बनाने का काम शीघ्र शुरू करेंगे।

सुरेश कुमार मौर्य, डाकपाल

chat bot
आपका साथी