बसंतापुर में कुत्ते ने किशोरी को काटा, कई मवेशियों पर भी हमला

सीतापुर रेउसा क्षेत्र के बसंतापुर गांव में एक कुत्ते ने खूब आतंक मचाया। किशोरी सहित कई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:07 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:07 PM (IST)
बसंतापुर में कुत्ते ने किशोरी को काटा, कई मवेशियों पर भी हमला
बसंतापुर में कुत्ते ने किशोरी को काटा, कई मवेशियों पर भी हमला

सीतापुर : रेउसा क्षेत्र के बसंतापुर गांव में एक कुत्ते ने खूब आतंक मचाया। किशोरी सहित कई मवेशियों को काटकर घायल कर दिया। किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना से गांव में भय का माहौल है। गुरुवार दोपहर राम लाल यादव की बेटी शिवांकी घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान एक कुत्ते ने उसे काट लिया। रामलाल के मुताबिक कुत्ते ने बेटी शिवांकी के शरीर पर कई जगह काटा है। बालिका के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे बचाया। इसी बीच उसी कुत्ते ने खूंटे में बंधे कई मवेशियों को भी काट लिया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत फैल गई है। फिलहाल, शिवांकी को इलाज के लिए रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रेउसा सीएचसी अधीक्षक अनूप पांडेय ने बताया कि, गुरुवार को कुत्ते काटने संबंधी कई मरीज अस्पताल आए। बालिका को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

इनसेट

कुत्तों के हमले में जा चुकी कई जानें

सीतापुर में कुत्तों के हमले में कई जानें भी जा चुकीं हैं। खैराबाद इलाके में दो वर्ष पूर्व कुत्तों के झुंड ने कई गांवों में बच्चों पर हमला किया था। इसमें करीब 18 बच्चों की मौत भी हो गई थी। करीब एक महीने पहले भी कुत्तों के झुंड ने पहला क्षेत्र के एक गांव में बच्चे पर हमला बोल दिया था। इस बच्चे की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। इसके बाद पहला में कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान भी चला था। इस दौरान टीम ने कुछ कुत्तों को पकड़ा भी था।

chat bot
आपका साथी