उप निदेशक को निरीक्षण में विद्यालय गेट पर मिला सांप

भारत इंटर कालेज कोरौना में दिखा सांप विद्यालय में लगी घास हटवाने के निर्देश

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 12:15 AM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 12:15 AM (IST)
उप निदेशक को निरीक्षण में विद्यालय गेट पर मिला सांप
उप निदेशक को निरीक्षण में विद्यालय गेट पर मिला सांप

सीतापुर: कोरोना संक्रमण के बाद विद्यालयों में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल छात्रों के लिए भी खोले गए। पहले दिन उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद विभा शुक्ला ने शिक्षण व्यवस्था देखी। अधिकांश विद्यालयों में अव्यवस्था देखने को मिली। वह भारत इंटर कालेज कोरौना पहुंची। विद्यालय गेट से अंदर प्रवेश करते वक्त अचानक सांप दिखा तो सब डरकर पीछे हट गए। इसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने डंडे से सांप भगाया। सांप के हटने के बाद वह विद्यालय परिसर में दाखिल हुईं। यहां काफी बड़ी-बड़ी झाड़ियां, घास उगी हुईं थीं। इस अव्यवस्था को देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल प्रधानाचार्य वेदनाथ सिंह व शिक्षकों को बुलवाया। परिसर गंदा होने का कारण पूछा। प्रधानाचार्य ने बताया बरसात के कारण घास बढ़ गई है। उन्होंने परिसर को साफ करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्लास रूम में जाकर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। क्लास रूम में छात्रों की कम संख्या मिली। उन्होंने प्रधानाचार्य से इसका कारण पूछा तो पहला दिन है इसलिए बच्चे कम आए हैं। बच्चों को सूचना दी जा रही है कल से उपस्थिति बढ़ जाएगी।

उप निदेशक ने गांधी इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज सिधौली देखा। यहां छात्र संख्या ठीक मिली। मिश्रिख क्षेत्र के एमडी इंटर कालेज, संत रविदास में अव्यवस्था मिली। छात्र कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे थे। जीजीआइसी में छात्राओं का प्रवेश चल रहा था, इसलिए भीड़ लगी थी। खैराबाद के जीजीआइसी में छात्राओं की संख्या कम मिली वहीं कमलापुर इंटर कालेज में भी छात्र कम आए थे। उस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मानक अनुसार छात्र छात्राओं को बुलवाने का निर्देश दिया। नगर के जीआइसी, जीजीआइसी, आरआरडी, उजागर लाल, म्युनिस्पिल इंटर कालेज को देखा।

जीआइसी की व्यवस्था से खुश

उप निदेशक विभा शुक्ला राजकीय इंटर कालेज की व्यवस्था देख खुश नजर आईं। उनका कहना था यहां सैनिटाइजर मिला, छात्रों की थर्मल जांच हो रही थी, बच्चे शारीरिक दूरी के हिसाब से बैठे थे। उन्होंने प्रधानाचार्य डा. नरेंद्र सिंह की प्रशंसा भी की।

chat bot
आपका साथी