पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन
पदाधिकारियों ने कहा कि मिड डे मील खाते में प्रधान की जगह एसएमसी अध्यक्ष को शामिल किया जाए।
सीतापुर: गोपनीय आख्या के विरोध में उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ 1 मार्च से 5 मार्च तक पूरे प्रदेश में काला फीता बांधकर प्रदर्शन कर रहा है। बीआरसी एलिया में संगठन अध्यक्ष कुलदीप वाजपेयी के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं ने काला फीता बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। सरकार को सचेत किया की यदि समय रहते इसे वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शिक्षकों ने अनावश्यक विभागीय आदेशों और सूचनाओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कहा कि मिड डे मील खाते में प्रधान की जगह एसएमसी अध्यक्ष को शामिल किया जाए। शिक्षकों की पदोन्नति की जाए। अगर अनावश्यक रूप से हमें परेशान किया जाएगा तो हम इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद से सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। पहले हमें उस पद पर प्रमोशन दें उसके बाद पद का कार्य लें। उसके बाद ब्लॉक के शिक्षकों की विभिन्न शिकायतों समस्याओं के निराकरण के इलाहाबाद बैंक इमलिया सुल्तानपुर के शाखा प्रबंधक से मुलाकात की। शिक्षकों ने अपनी समस्याएं उठाईं, जिसका शाखा प्रबंधक द्वारा त्वरित निस्तारण किया गया। उपस्थित शिक्षकों में मुन्नी देवी, डॉ राकेश गौतम, अर्चना गुप्ता, लौंग श्री, कल्पना, विद्या प्रकाश मिश्रा, योगेंद्र पांडे, प्रभाकर मिश्रा, विजय पाल सिंह मोहन दीक्षित, विजय शुक्ला शिक्षक मौजूद रहे। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास भाजपा का मूलमंत्र : ज्ञान
संसू, सीतापुर: सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने गुरुवार को जहांगीराबाद कस्बे में कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' भाजपा का मूल मंत्र है और इसका मिशन देश और उसके विकास के लिए काम करना है।
विधायक ने कहा, लोग देश की भावना के साथ पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करें। विधायक ने कहा कि इस मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से 'राष्ट्र पहले' की भावना के साथ देश को मजबूत करने और उसे विस्तार देने के काम में जुटने का आह्वान किया। विधायक ने कहा, भाजपा का मिशन सत्ता पाना नहीं, बल्कि देश की सेवा करना और उसे समृद्ध बनाना है। विधायक ने जहांगीराबाद की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या के समाधान को लेकर नाला व पुलिया के पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पूजन के बाद चौपाल में विधायक ने कहा जहांगीराबाद सहित पूरे क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यहां जलनिकासी समस्या बहुत पुरानी है, जिसका समाधान अब हो रहा है।