संदिग्ध परिस्थिति में सारस की मौत

सारस के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:07 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति में सारस की मौत
संदिग्ध परिस्थिति में सारस की मौत

थानगांव (सीतापुर) : सीपतपुर मार्ग पर राजपुर गांव के बाहर कुछ दूरी पर नाले के किनारे गुरुवार को राज्य पक्षी सारस मृत पाया गया है। पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. इंद्रभूषण वर्मा ने बताया, राजपुर गांव के पक्के मार्ग किनारे पूरब दिशा में एक कुटिया है, जहां बड़ा तालाब है। यहीं पर ये सारस रहता था। पंक्षी के शव पर बाएं पंख से खून का हल्का रिसाव हो रहा था। संभवत: सारस की मौत जंगल में किसी चीज से फंसकर निकल न पाने के कारण हुई होगी। पक्षी की उम्र लगभग एक साल रही होगी।

chat bot
आपका साथी