गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या के आरोप में पांच नामजद

सीतापुर लापता युवक अतेंद्र का शव शनिवार भोर शाहपुर में गन्ने के खेत में मिला। शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:03 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:03 AM (IST)
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव,  हत्या के आरोप में पांच नामजद
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या के आरोप में पांच नामजद

सीतापुर : लापता युवक अतेंद्र का शव शनिवार भोर शाहपुर में गन्ने के खेत में मिला। शुक्रवार शाम से वह लापता था। परिवारजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। बिसरा सुरक्षित है। फिलहाल, मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कल्लू, गोकरन, गोविद, रामलोटन व मनीष के विरुद्ध हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा लिखा है। इसमें कल्लू, गोकरन व गोविद पुलिस की हिरासत में हैं।

मृतक अतेंद्र के पिता जियालाल ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार देर शाम लापता हो गया था। देर रात तक उसकी खोजबीन की गई, पर वह नहीं मिला। सुबह पता चला कि उनके ही गन्ने के खेत में अतेंद्र का शव पड़ा है। अतेंद्र के शव पर गर्दन समेत अन्य हिस्सों में खरोंच जैसे निशान भी देखे गए थे। जियालाल ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाकर पांच नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। जियालाल ने घटना कारण आरोपितों से जमीन का विवाद होना बताया है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध हत्या के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया है।

पांच भाइयों में छोटा था अतेंद्र

जियालाल खेती किसानी का काम करते हैं। उनके पांच पुत्र हैं। इसमें अतेंद्र सबसे छोटा था। अतेंद्र ने पिछले साल इंटर की परीक्षा पास की थी। फिलहाल वह खेती किसानी में पिता का हाथ बंटा रहा था। शाम पांच बजे हुआ अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव का शाम पांच बजे के दौरान गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान खैराबाद थाना और कोतवाली देहात का भी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी