दिन में कई बार पुलिस और कांग्रेसियों में तकरार

बहसबाजी के बाद धक्का-मुक्की भी की गई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 12:45 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 12:45 AM (IST)
दिन में कई बार पुलिस और कांग्रेसियों में तकरार
दिन में कई बार पुलिस और कांग्रेसियों में तकरार

सीतापुर : गोली चलाओगे, चलाओ गोली। चलाओ लाठी, साउंड सिस्टम तो जाएगा। ले आओ साउंड सिस्टम, आप लाठी चलाओ। इस गरमागरम बहस के बाद पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में साउंड सिस्टम प्रदर्शन स्थल पर जाने के बाद ही बहसबाजी शांत हुई। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प का नजारा दिन में कई बाद दिखा। दरअसल, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोमवार से ही पीएसी द्वितीय वाहिनी के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को देख पुलिस भी मुस्तैद है। प्रदर्शन स्थल के रास्ते पर बैरीकेडिग की गई है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस में कई बार नोंकझोंक हुई। बहसबाजी के बाद धक्का-मुक्की का नजारा भी दिखा। हालांकि, बाद में मामले को शांत भी करा दिया गया।

साउंड सिस्टम की बात पर बहसबाजी

सुबह के समय कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर साउंड सिस्टम ला रहे थे। बैरिकेडिग के पास उसे रोक लिया गया। रोके जाने की सूचना पर अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे। इसी को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी गुस्सा हो गए। पुलिस और कांग्रेसियों पर झड़प होने लगी। काफी देर बाद मामला शांत हुआ।

दोपहर में भी जोरदार झड़प

कांग्रेस पदाधिकारियों व पुलिस के बीच दोपहर में भी झड़प हुई। काफी देर तक बहसबाजी होती रही। दोपहर में नोकझोंक टेंट लगाने की बात पर हुई। धूप से बचने को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर पंडाल लगा रहे थे। आने-जाने को लेकर भी बहस हुई। कांग्रेसी पूरे दिन गेट पर ही डटे रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले सहित हरदोई व अन्य जिलों की पुलिस भी तैनात रही।

chat bot
आपका साथी