सर्द मौसम और फर्श पर हो रहा मरीजों का उपचार

मेडिकल वार्ड में फर्श पर गद्दा डाल भर्ती किए गए कई मरीज। सर्द मौसम में जमीन पर उपचार से परेशान हो रहे हैं मरीज।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:34 PM (IST)
सर्द मौसम और फर्श पर हो रहा मरीजों का उपचार
सर्द मौसम और फर्श पर हो रहा मरीजों का उपचार

सीतापुर : गोपी और जगजीवन ही नहीं जिला अस्पताल के मेडिकल बी वार्ड में कई अन्य मरीज भी जमीन पर पड़े गद्दे पर भर्ती थे। मरीजों का उपचार फर्श पर ही किया जा रहा है। पूछने पर बताया कि बेड नहीं था, हमें यही गद्दा दिया गया। जगजीवन के पड़ोस में बेड पर लेटे मरीज ने कहा कि बेड पेंट होने गए हैं। वार्ड में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने कोई जवाब नहीं दिया।

सीएमएस जिला अस्पताल डा. एके अग्रवाल ने बताया कि बेड की मरम्मत व रंग-रोगन कराया जा रहा है। इसी वजह से मजबूरी में मरीजों का उपचार फर्श पर गद्दा डालकर किया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।

केस- एक : गोपी को बुखार था। परिवारजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। उपचार के बाद उसे मेडिकल बी वार्ड में भर्ती किया गया। बुखार से पीड़ित गोपी को बेड के बजाए फर्श पर पड़े गद्दे पर लिटाया गया। तीमारदार ने बताया कि दो दिन से उसका उपचार जमीन पर लिटाकर ही हो रहा है।

केस-दो : मेडिकल बी वार्ड में फर्श पर पड़े गद्दे पर भर्ती पुलिस लाइन निवासी जगजीवन ने बताया कि सोमवार को भर्ती हुए थे। जमीन पर ही उपचार हो रहा है। बेड नहीं मिला तो मजबूरी में फर्श पर ही उपचार कराना पड़ रहा है।

बेड नहीं, फर्श के गद्दे पर हुए भर्ती :

मंगलवार सुबह 11 बजे मेडिकल बी वार्ड में छह मरीज फर्श पर पड़े गद्दे पर लेटे थे। चादर ओढ़कर लेटे दिलीप के तीमारदार ने बताया कि फर्श पर ही उपचार किया जा रहा है। मरीज को लाए तो यहीं भर्ती कर दिया गया। लल्लू का उपचार भी जमीन पर ही हो रहा है। उनके साथ बिस्तर पर तीमारदार भी था। बताया गया कि लल्लू को भर्ती कराए हुए चार दिन हो गए।

चिल्ड्रेन वार्ड में कम हुई बच्चों की संख्या :

मौसम में बदलाव के बाद चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या में कमी आई है। वार्ड के बरामदे में भर्ती बालिका के परिवारजन ने बताया कि उसे झटके आ रहे थे। उपचार के बाद तबियत में सुधार हुआ है। बच्चों की संख्या में कमी आने के बाद पीकू वार्ड में भी ताला लगा दिया गया।

chat bot
आपका साथी