दगा दे गए बादल, उमस से बेहाल आमजन

बदली होने के बावजूद भी नहीं हुई बरसात। किसान परेशान। धान रोपाई कार्य बाधित।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM (IST)
दगा दे गए बादल, उमस से बेहाल आमजन
दगा दे गए बादल, उमस से बेहाल आमजन

सीतापुर: शनिवार को एकबार फिर मौसम ने जिलेवासियों को निराश कर दिया। जिस समय आसमान में बादल छाए तो उम्मीद जगी थी कि शायद अच्छी बरसात हो जाए। और गर्मी से कुछ राहत मिल जाए। लेकिन अच्छी बरसात तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। बरसात न होने के कारण उमस से जनपदवासी परेशान रहे। बादल छाए रहने से धूप तो नहीं हुई लेकिन हवा न चलना व बरसात न होना लोगों को परेशान कर गया। चिपचिपी गर्मी में सब परेशान दिखे। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व नमी 79 प्रतिशत रिकार्ड की गई।

शुक्रवार को भी नहीं हुई थी अच्छी बरसात

शुक्रवार को भी बादल छाए रहे थे। लेकिन अच्छी बरसात नहीं हुई थी। शहर में बूंदाबादी व कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात हुई थी। इसलिए शुक्रवार के मौसम का प्रभाव शनिवार को भी रहा।

अच्छी बरसात के लिए आमजन व किसान परेशान

शुक्रवार को भी जिले के कुछ स्थानों पर बरसात हुई थी। वहीं शनिवार को बरसात नहीं हुई इस वजह से जिले के नागरिकों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। अच्छी बरसात के लिए हर आम आदमी व किसान परेशान हैं। आम आदमी को जहां गर्मी सता रही है वहीं किसानों को फसल की सिचाई की चिता सता रही है।

chat bot
आपका साथी