कनवाखेड़ा में भिड़े दो पक्ष, फायरिग, पीएसी तैनात

शहर से सटे कनवाखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह दो पक्षों में बवाल हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 10:20 PM (IST)
कनवाखेड़ा में भिड़े दो पक्ष, फायरिग, पीएसी तैनात
कनवाखेड़ा में भिड़े दो पक्ष, फायरिग, पीएसी तैनात

सीतापुर : शहर से सटे कनवाखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह दो पक्षों में बवाल हुआ है। पूरा मामला थाना कोतवाली देहात का है। हमलावरों ने फायरिग भी की है। इसमें नव निर्वाचित प्रधान महाराज सिंह यादव के भतीजे रोहित यादव उर्फ गुड्डू के दाहिने हाथ के बाजू पर और अजय यादव के पैर के गोली लगी है। अंकित यादव व सुशील भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने रोहित यादव, अंकित व सुशील का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। उग्र माहौल को देख गांव में पीएसी तैनात की गई है।

घटना की खबर मिलते ही एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। कनवाखेड़ा मजरा गंगापुर के नव निर्वाचित प्रधान महाराज सिंह यादव के पक्ष के लोगों का कहना है कि प्रधान का भतीजा गुड्डू यादव सुबह कनवाखेड़ा में दुकान से कुछ सामान लेने गया था। वहीं, हाजी रिजवान के पक्ष के लोगों ने उस पर तंज कसा। विवाद हुआ। फायरिग हुई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। जब खबर कनवाखेड़ा में पहुंची तो प्रधान महाराज सिंह अपने परिवार के कई सदस्यों व समर्थकों के साथ कनवाखेड़ा आकर हाजी रिजवान के कार्यालय आ गए जहां पर दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिग हुई है। चुनाव जीतने के बाद से क्षेत्र में गुंडई कनवाखेड़ा व मजरा गंगापुरवा के ग्रामीणों का कहना है कि हाजी रिजवान जब से चुनाव जीते हैं, गांव में लोगों को बुला-बुलाकर धमका रहे हैं। फायरिग कर दहशत फैला रहे हैं। खुलेआम गुंडई पर उतारू हैं। इन लोगों पर नामजद मुकदमा

हाजी रिजवान, रेहान, फुरकान, वकार, मुन्ना। दूसरे पक्ष के प्रधान महाराज सिंह, अशोक यादव, विपिन यादव, गुड्डू यादव, रोहित यादव, कुलदीप। इनमें हाजी रिजवान, रेहान, वकार, फुरकान, महाराज सिंह, कुलदीप, गुड्डू यादव के साथ ही अन्य आठ लोग शांति भंग में गिरफ्तार।

एक वीडियो भी वायरल

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स छत के ऊपर से फायरिग करते हुए दिख रहा है। -----------------

विवाद नव निर्वाचित प्रधान महाराज सिंह यादव और सदस्य जिला पंचायत हाजी रिजवान के बीच का है। इसमें तीन लोग ईंटा-पत्थर से घायल हैं। किसी को भी गन शॉट नहीं है।

- पीयूष कुमार सिंह, सीओ सिटी

chat bot
आपका साथी