बाड़ी कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को मिलने लगा मध्याह्न भोजन

कनवर्जन कास्ट का भुगतान न होने से प्रधान ने 13 नवंबर से बंद कर दिया था मध्याह्न भोजन परोसना।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:35 PM (IST)
बाड़ी कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को मिलने लगा मध्याह्न भोजन
बाड़ी कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को मिलने लगा मध्याह्न भोजन

सीतापुर : बाड़ी के कंपोजिट विद्यालय में 22 दिनों से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा था। इससे 817 बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल पा रहा था। इसका कारण ग्राम प्रधान ने कनवर्जन कास्ट नहीं मिलना बताया था। ऐसे में बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति कम हो गई थी। इस समस्या को 'दैनिक जागरण' ने सात नवंबर के अंक में '22 दिन से नहीं मिल रहा मध्याह्न भोजन' शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इसी क्रम में अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर मध्याह्न भोजन की व्यवस्था कराई। साथ ही तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदारी दी गई और भोजन बनवाने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में मंगलवार से मध्याह्न भोजन बच्चों को परोसा जाने लगा। भोजन की व्यवस्था ग्राम प्रधान के माध्यम से ही की जा रही है। वहीं, मध्याह्न भोजन पाकर इन विद्यालयों के बच्चे खुश नजर आए।

बाड़ी में प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में हैं। प्राथमिक विद्यालय प्रथम में 287, द्वितीय में 280, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 250 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कंपोजिट विद्यालय में कुल 817 बच्चे पंजीकृत हैं। प्राथमिक विद्यालय प्रथम में आराधना सिंह, रजनीश कौर, प्रदीप कुमार सिंह, द्वितीय में संतोष कुमार सिंह, रश्मि यादव, दिव्या श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, पूर्व माध्यमिक में किरन दीक्षित, सीमा देवी व अनुज्ञा दीक्षित की तैनाती है। यहां कुल दस शिक्षक-शिक्षिकाएं तैनात हैं।

बीईओ पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि बाड़ी कंपोजिट विद्यालय में 817 बच्चे पंजीकृत हैं। मंगलवार से मध्याह्न भोजन बनने लगा है। तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अलग-अलग व्यवस्था करेंगे। प्रधान के ही माध्यम से बच्चों को मध्याह्न भोजन मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी