कुएं में डूबने से बालक की मौत

बुधवार की शाम खेलते समय एक दस वर्षीय बालक कुएं में गिर गया। उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:27 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:27 PM (IST)
कुएं में डूबने से बालक की मौत
कुएं में डूबने से बालक की मौत

सीतापुर : थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम खेलते समय एक दस वर्षीय बालक कुएं में गिर गया। उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। थानगांव क्षेत्र के तरसेवरा निवासी बबलू का पुत्र वीरू गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय पास ही कुएं में गिर गया। खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना परिवारजन को दी। वीरू को आनन फानन में कुएं से बाहर निकाला गया। उसे सीएचसी रेउसा ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी