आया परीक्षाफल, खुशी से झूमे छात्र

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद सीबीएसई ने 12वीं के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:23 PM (IST)
आया परीक्षाफल, खुशी से झूमे छात्र
आया परीक्षाफल, खुशी से झूमे छात्र

सीतापुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद सीबीएसई ने 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा शुक्रवार की दोपहर कर दी। इसे लेकर छात्र, शिक्षक व अभिभावक उत्सुक रहे। कोरोना संक्रमण के चलते इसबार छात्रों को परीक्षा नहीं देनी पड़ी थी। छात्रों को 12वीं के छमाही तथा प्री बोर्ड के प्राप्तांकों के आधार पर औसत अंक प्रदान किए गए हैं। जिले में सुमित्रा माडर्न स्कूल, एलपीएस, सिघानिया एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, ग्रीन फील्ड अकादमी, सेक्रेड हार्ट इंटर कालेज, महर्षि विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, विद्या ज्ञान, जवाहर नवोदय विद्यालय, एल्पिस ग्लोबल, स्टडी वेल पब्लिक स्कूल, पुलिस मार्डन इंटर कालेज हैं। विद्यालयवार मेधावी

विद्याज्ञान- दिव्या 98.8, प्रतिभा श्रीवास्तव 98.6, प्रगति सिंह 98.4 प्रतिशत।

सेक्रेड हार्ट इंटर कालेज- स्वतंत्र परमार 95.80, तनुशी वैश्य 95.60, सानिया कुकरेजा 95 प्रतिशत।

सुमित्रा मार्डन स्कूल- रंजना राजवंशी 97.6, शिवा यादव 95.6, अग्रिम पांडेय 95.7 प्रतिशत।

लखनऊ पब्लिक स्कूल- यशवीर 95, कलश शुक्ला 93.8, साक्षी सिंह 92.8 प्रतिशत।

ग्रीन फील्ड अकादमी- प्रेरणा गौर 93.2, आर्यन थापा 93, आदर्श वर्मा 92.4 प्रतिशत।

महर्षि विद्या मंदिर- संयुक्ता सिंह 96.8, श्रुति गुप्ता 96.8, प्रवीण 96.2 प्रतिशत।

जवाहर नवोदय विद्यालय- विज्ञान वर्ग- प्रांशी तिवारी 95.8, गगनदीन रस्तोगी 94.8, पंकज राज 94.6 व मानविकी वर्ग- श्रद्धा ठाकुर 96.2, दुर्गेश यादव 94.2, अमृता सिंह 93.8 प्रतिशत।

एल्पिस ग्लोबल बिसवां- ख्याति 97, यशी 94.4, दिव्यांशु शुक्ला 96 प्रतिशत।

सिघानयां एजूकेशन इंस्टीट्यूट- खुशी श्रीवास्तव 97.6, श्रुति यादव 97.4, अभिनव तिवारी 96.6 प्रतिशत।

केंद्रीय विद्यालय- कोशिका पांडेय 95.8, शुभ गुप्ता 95.8, आदित्य वासवानी 95.6, सौम्या 95.6, ओमी भास्कर 95.8 प्रतिशत।

डीपीएस - कनक बंसल 95, श्रेया सिघल 93, प्रियंका गोस्वामी 92, आम्रपाली 92 प्रतिशत।

स्टडीवेल पब्लिक स्कूल- कशिश धवन 97.8, ईशान सक्सेना 96.8, शैलवी अग्रवाल 94.6 प्रतिशत। छात्रों ने व्यक्त की खुशी

इस बार छात्रों के मन में परिणाम को लेकर कुछ ज्यादा ही उहापोह की स्थिति थी। क्योंकि इसबार उन्होंने परीक्षा ही नहीं दी थी। इसलिए उनको इस बात का अनुमान ही नहीं लग पा रहा था कि वह कितने प्रतिशत अंक प्राप्त करेंगे। छात्रों ने जब जाना कि परिणाम दोपहर तक आ जाएगा उसके बाद से वह अपने साथियों व शिक्षकों से फोन के माध्यम से संपर्क करने लगे। जैसे ही परिणाम आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूल पहुंचकर मनाई खुशी

वैसे कोरोना के कारण विद्यालयों में बच्चों को नहीं बुलवाया जा रहा है। फिर भी जैसे परिणाम आया तो कुछ विद्यालयों के छात्र अपने साथियों के साथ शिक्षकों से मिलने पहुंच गए। सिघानियां एजूकेशनल, सुमित्रा मार्डन स्कूल, एलपीएस व स्टडीवेल के छात्रों ने स्कूल में जमकर धमाल मचाया। शिक्षकों ने भी उन्हें मीठा खिलाते हुए आशीर्वाद दिया।

chat bot
आपका साथी