राम मंदिर के लिए घर-घर धन जुटाने का अभियान, किया पूजन

टोलियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिदू परिषद व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 12:24 AM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 12:32 AM (IST)
राम मंदिर के लिए घर-घर धन जुटाने का अभियान, किया पूजन
राम मंदिर के लिए घर-घर धन जुटाने का अभियान, किया पूजन

सीतापुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिदू परिषद और भाजपा के सहयोग से अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह की कवायद शुरू होगी। इसके लिए राम मंदिर निर्माण के लिउ धन समाज के हर घर से एकत्रित किया जाएगा। दो चरणों में अभियान चलेगा।

सोमवार को रेउसा में विधायक ज्ञान तिवारी ने पूजा अर्चना हवन करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि एक न्याय पंचायत में पांच टोली बनाई गईं हैं। एक टोली में चार से पांच सदस्य रहेंगे। टोलियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिदू परिषद व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हैं। नगर पालिका तथा नगर पंचायत में प्रत्येक वार्ड में एक अभियान प्रमुख, सह अभियान प्रमुख तथा नगर निधि प्रमुख होंगे। जिले के प्रत्येक ब्लॉक को मंडल बनाया गया है। इसमें एक अभियान प्रमुख, तीन सह अभियान प्रमुख, एक निधि प्रमुख बनाया गया है। प्रत्येक मंडल पर एक कार्यालय बनाया गया है। धन संग्रह के लिए दो चरणों में अभियान चलेगा। पहला चरण 15 से 31 जनवरी तक चलेगा। पहले चरण में प्रत्येक गांव में 15 से 20 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है जो कम से कम 5100 रुपये से एक लाख तक दे सकते हैं। पहले चरण में पदाधिकारी ऐसे लोगों के पास जाकर अपनी बात रखेंगे। रसीद देकर धन संग्रह करेंगे। एकत्र किए गए धन को राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में भेजने के लिए बैंक आफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक में भेजा जाएगा। दूसरे चरण में पदाधिकारी गांव-गांव जाकर कूपन के माध्यम से धन संग्रह करेंगे। यह कूपन 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक होंगे। हिदू जनमानस को मंदिन निर्माण के लिए समर्पण करना चाहिए: देवेंद्रानंद

सीतापुर: श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति ने नैमिषारण्य में संत बैठक विहिप के संगठन मंत्री बजरंगी विमल मिश्र के संचालन में आयोजित हुई। नैमिष व्यासपीठाधीश्वर जगदाचार्य स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि समस्त हिदू जनमानस को इस पुण्यशाली अभियान से जुड़ना चाहिए। रामचंद्राचार्य महराज ने कहा हिदुओं के स्वाभिमान की रक्षा कर सके पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला। जनता की आशानुरूप राममंदिर का निर्माण में सहयोगी बन रहा है। इस दौरान महंत भरतदास, संतोषदास, विधायक रामकृष्ण भार्गव, भाजपा नेता राजेश शुक्ला, मुनींद अवस्थी, अजय भार्गव, विपुल प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी