मनमर्जी पर अमादा, नहीं बदली कार्यशैली

सीतापुर : धान खरीद क्रय केंद्रों पर हाल इतना खराब है कि, किसी भी केंद्र पर धान की खरीद न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:32 PM (IST)
मनमर्जी पर अमादा, नहीं बदली कार्यशैली
मनमर्जी पर अमादा, नहीं बदली कार्यशैली

सीतापुर : धान खरीद क्रय केंद्रों पर हाल इतना खराब है कि, किसी भी केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो रही है। खरीद में जिम्मेदारों की कार्यशैली की पोल 'दैनिक जागरण' ने मंगलवार के अंक में खोली, इसके बाद भी अधिकारी से लेकर केंद्र प्रभारी व उनके स्टॉफ तक में मंगलवार को भी कोई हरकत नहीं दिखी। ¨चतनीय है कि, जब ये हाल शहर गल्ला मंडी में खोले गए क्रय केंद्रों पर है तो ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केंद्रों के हाल-महौल का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। धान खरीद में लापरवाही के खुलासे के बाद मंगलवार को भी जागरण टीम ने शहर गल्ला मंडी के क्रय केंद्रों के हाल-महौल का जायजा लिया। प्रस्तुत है रिपोर्ट- मनमर्जी पर अमादा केंद्र प्रभारी

पूर्वाह्न 11.35 : भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर प्रभारी राहुल दुबे व उनका स्टॉफ गैर हाजिर था। केंद्र पर कुछ कुर्सियां और एक तख्त पड़ा मिला जिस पर कुछ किसान प्रभारी के इंतजार में बैठे मिले। बताया प्रभारी का पता नहीं चल पा रहा है। यहीं पर मछरेहटा के सुरजनपुर के किसान रविराज ¨सह मिले। बताया कि वे सोमवार को भी मंडी के केंद्र पर आए थे, दोपहर में कर्मचारी कल्याण निगम के केंद्र प्रभारी अर्जुन प्रसाद यादव मिले तो कहा धान का सैंपल लेकर आओ तो वे सोमवार शाम सैंपल लेकर पहुंचे तो पता चला प्रभारी चले गए हैं अब मंगलवार को आओ। रविराज ने बताया प्रभारी अर्जुन प्रसाद ने उनका धान लेने से मना कर दिया है तो वे सुबह से एफसीआइ के केंद्र पर सैंपल व खसरा-खतौनी लिए प्रभारी राहुल दुबे के इंतजार में बैठे हैं। एफसीआइ केंद्र प्रभारी बोले, को-ऑपरेट करो..

पूर्वाह्न 11.45 : उप्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के केंद्र पर प्रभारी अर्जुन प्रसाद यादव बैठे मिले। यहीं पर कई किसान उन्हें धान बेचने के लिए घेरे थे। धान न खरीदने का कारण प्रभारी अर्जुन प्रसाद बता रहे थे, तभी एफसीआइ केंद्र प्रभारी राहुल दुबे आ धमके, कहा- भाई को-ऑपरेट करो। बताया हमारे क्रय केंद्र का धान राइस मिलर ले नहीं रहे हैं। 704 क्विंटल धान मंडी शेड में लगा है ये धान 21 किसानों से खरीदा है। एफसीआइ केंद्र प्रभारी राहुल दुबे ने कहा, हम सभी किसानों का धान खरीद रहे हैं तभी वहीं बैठे मिश्रिख के सरसई के 78 वर्षीय किसान रमेश चंद्र पांडेय बोल पड़े। कहा-वह कई दिनों से आ रहे हैं उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। बुजुर्ग रमेश चंद्र ने कहा, उन्हें 12 क्विंटल धान बेचना है। कर्मचारी कल्याण निगम केंद्र प्रभारी अर्जुन प्रसाद ने बताया उन्होंने अब तक 15 किसानों से 729 क्विंटल धान खरीदे हैं, जो केंद्र पर ही लगा है। इसमें सबसे अधिक 80 क्विंटल धान अर्थलियाग्रंट के सर्वजीत ¨सह का 22 अक्टूबर को खरीदा है। सोमवार को सिर्फ एक किसान मछरेहटा के मिरचौड़ी के अशोक कुमार का 20 क्विंटल खरीदा है। कार्यबहिष्कार पर हैं हाजिरी देने आए हैं

पूर्वाह्न 11.60 : हाटशाखा के क्रय केंद्र पर प्रभारी वैभव मिश्र व हरगांव क्रय केंद्र प्रभारी रुचि बैठी मिली। हरगांव क्रय केंद्र शहर गल्ला मंडी में ही स्थापित है। इन प्रभारियों ने बताया वे कार्यबहिष्कार पर हैं, इसलिए धान खरीद न कर सिर्फ हाजिरी दे रहे हैं। प्रभारी वैभव मिश्र ने कहा, खरीद के कुल 44 दिनों में उन्होंने 6 नवंबर तक सिर्फ 8 किसानों से 441.20 क्विंटल धान खरीदा है जो केंद्र पर ही लगा है।

chat bot
आपका साथी