सुर्खियों में रहा ब्लॉक में सपा कार्यक्रम

सीतापुर : ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बिना अनुमति के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:37 PM (IST)
सुर्खियों में रहा ब्लॉक में सपा कार्यक्रम
सुर्खियों में रहा ब्लॉक में सपा कार्यक्रम

सीतापुर : ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बिना अनुमति के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन दिन भर चर्चा का कारण बना रहा। ब्लॉक सभागार के राजनैतिक इस्तेमाल, वह भी विरोधी दल के लिए होने से खूब चर्चाएं रहीं। ब्लॉक सभागार में सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामलखन यादव की अध्यक्षता में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। ब्लॉक प्रमुख पति व पूर्व विधायक अनिल वर्मा के दबाव की चर्चाएं आम रहीं। ब्लॉक अधिकारियों की नाक के नीचे सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार व उसकी नीतियों को जमकर कोसा। स्थानीय प्रशासन की भी बखिया उधेड़ी। सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार को जन विरोधी करार दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व विधायक अनिल वर्मा, ओमेंद्र वर्मा, मनोज गुप्ता, आशीष, जावेद आदि ने सरकार पर निशाना साधा।

वर्जन

ब्लॉक परिसर में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन की मुझे जानकारी नहीं है। इसके लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।

राजेश कुमार, डीडीओ व प्रभारी बीडीओ लहरपुर

chat bot
आपका साथी