भाजपा की सूची जारी, कई के दिल टूटे

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए समर्थितों की सूची जारीइंटरनेट मीडिया पर बगावत सुर किया इस्तीफे का ऐलान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:15 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:15 AM (IST)
भाजपा की सूची जारी, कई के दिल टूटे
भाजपा की सूची जारी, कई के दिल टूटे

सीतापुर : जिपं सदस्य के लिए भाजपा की सूची जारी हो गई है। सूची जारी होने के बाद कहीं खुशी तो कहीं पर गम का माहौल नजर आया। सूची में नाम आने पर कुछ तो गदगद दिखाई दिए, जिनकी बात नहीं बनी वे अपना विरोध जताने से भी नहीं चूके।

पंचायत चुनाव के लिए सूची जारी करने वाला भाजपा पहला राजनीतिक दल बन गया है। अभी कांग्रेस, सपा और बसपा की सूची नहीं आई है। पहले से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सूची अब किसी भी समय जारी हो सकती है। ऐसे में नवरात्र के पहले दिन भाजपा की सूची आ भी गई। कर दिया इस्तीफे का ऐलान

एक अनार, सौ बीमार.. भाजपा की सूची आने के बाद यह भी खुलकर सामने आ गया। मिश्रिख क्षेत्र के एक वार्ड से समर्थन मांगने वाले एक दावेदार ने इंटरनेट मीडिया पर अपना विरोध जता दिया। कहा कि वह समर्थन नहीं मिलने के बाद भी मैदान में अवश्य उतरेंगे। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी बगावती सुर देखने को मिले।

वार्ड वार समर्थितों के नाम

वार्ड नंबर एक से रामजीवन जायसवाल, दो से प्रेमकुमारी भार्गव, तीन से संतोष कुमार मौर्य, चार से किरन कनौजिया, पांच से विमला राज, छह से रोहित कुमार वर्मा, सात से मोहले राम, आठ से गीता देवी भारती, नौ से बाबू निषाद, 10 से शिवशंकर वर्मा, 11 से निर्मला वर्मा, 12 से मेनका वर्मा, 13 से संदीप कुमार, 14 से अवनीश सिंह, 15 से महेश्वरी भार्गव, 16 से कमला देवी, 17 से सुनील कुमार, 18 से श्रीप्रकाश, 19 से दयावती, 20 से गंगाराम राजवंशी, 21 से किरन वर्मा, 22 से राजाराम भार्गव, 23 से छबीले, 24 से अनूप कुमार त्रिपाठी, 25 से कौशल त्रिपाठी, 26 से गुड्डू देवी, 27 से ज्ञानवती श्रीवास्तव, 28 से अशोक कुमार राठौर, 29 से रोली सिंह, 30 से शिवकुमारी, 31 से अमित मिश्र, 32 से ओमकार वर्मा, 33 से अवधेश मौर्या, 34 से शिवकली अर्कवंशी, 35 से सुमन देवी, 36 से मौजी राम, 37 से पवन सिंह, 38 से मीना राजवंशी, 39 से देवेंद्र नंदवंशी, 40 से भास्कर मिश्र, 41 से अनुराधा अवस्थी, 42 से शशिलता पांडेय, 43 से संध्या सिंह, 44 से अर्जुन कश्यप, 45 से सुमन देवी भार्गव, 46 से निर्मला देवी राजवंशी, 47 से आरती राजवंशी, 48 से अनुज कुमार, 49 से अशोक कुमार मिश्र, 50 से दीपक शुक्ल, 51 से राजेश कुमार चौधरी, 52 से प्रेमदीप जायसवाल, 53 से तेजपाल यादव, 54 से शिवप्यारी तिवारी, 55 से कमलेश रावत, 56 से राजकुमारी यादव, 57 से अंकुश राज विश्वकर्मा, 58 से श्रद्धा सागर, 59 से सुमन देवी, 60 से किरन देवी, 61 से रामनरेश वर्मा, 62 से कंचनप्रभा पांडेय, 63 से सुनीता यादव, 64 से राधारानी, 65 से चंद्रकांती वर्मा, 66 से सुमन वर्मा, 67 से उमाशंकर कोरी, 68 से शीला देवी, 69 से अक्षय कुमार, 70 से भूपेंद्र मौर्या, 71 से नीरा देवी, 72 से मंजू वर्मा, 73 से पुष्पा देवी, 74 से शिवकुमार गुप्ता, 75 से रिकी मिश्रा, 76 से बसंत कुमार लोधी, 77 से दिनेश कुमार पांडेय, 78 से रामपाल मौर्य, 79 से राजकुमारी द्विवेदी।

chat bot
आपका साथी