मवेशी से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत, कांस्टेबल घायल

नैमिषारण्य के ठाकुरनगर चौराहे पर हादसा कांस्टेबल चला रहा था बाइक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:27 PM (IST)
मवेशी से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत, कांस्टेबल घायल
मवेशी से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत, कांस्टेबल घायल

सीतापुर : नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में ठाकुरनगर तिराहा पर सोमवार रात बाइक सवार के सामने बेसहारा मवेशी के आने से उसकी बाइक पलट गई। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो बटालियन पीएसी का कांस्टेबल घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि कादीनगर गांव निवासी 50 वर्षीय मूलचंद बेटी की ससुराल से लौट रहा था। रास्ते में उसने बाइक सवार पीएसी कांस्टेबल सोहित सिंह से लिफ्ट मांगी तो उसने मूलचंद्र को बैठा लिया। सोहित सिंह मुरादाबाद जिले का निवासी है। बाइक सवार दोनों लोग आ रहे थे तभी ठाकुरनगर तिराहे पर रास्ते में बेसहारा मवेशी आ गया। मवेशी से बाइक टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों घायलों को ग्रामीणों की खबर पर यूपी डॉयल 112 पुलिस ने मिश्रिख सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के दौरान ही डॉक्टरों ने मूलचंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि कांस्टेबल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया है। सीएचसी के डॉ. शकील अहमद ने बताया, ठाकुर नगर तिराहे पर हुए हादसे में मूलचंद की मौत हो गई थी, जबकि कांस्टेबल की हालत भी नाजुक थी। पांच ब्लॉकों में किसान कल्याण कार्यक्रम कल

सीतापुर : बुधवार को गुरुनानक जयंती होने के चलते पांच ब्लॉकों में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम गुरुवार को होगा। अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रामपुर मथुरा, महमूदाबाद, कसमंडा, मछरेहटा व बेहटा ब्लॉक में किसान कल्याण कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय ने बताया कि, किसान कल्याण कार्यक्रम में किसानों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। कृषि मेला व प्रदर्शनी में 15 विभागों के स्टॉल लगेंगे। उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, सिचाई विभाग, लघु, सिचाई आदि विभागों के स्टॉल पर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वन, बाल विकास विभाग के स्टॉल भी लगेंगे। कृषि व सहवर्गी की सेक्टर की वृहद प्रदर्शनी में स्थानीय स्तर पर लघु-सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमिता इकाइयों तथा ग्राम विकास के आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह के प्रमुख उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। किसान गोष्ठी होगी और लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी