कांग्रेसियों ने निकाली संदेश यात्रा

सीतापुर आंख अस्पताल शहीद पथ पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष भार्गव की अध्यक्षता में कांगे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 12:43 AM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 12:43 AM (IST)
कांग्रेसियों ने निकाली संदेश यात्रा
कांग्रेसियों ने निकाली संदेश यात्रा

सीतापुर: आंख अस्पताल शहीद पथ पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष भार्गव की अध्यक्षता में कांगेस संदेश पद यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद यात्रा को समाप्त किया। संतोष भार्गव ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही स्वतंत्रता आंदोलन हुआ। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के पश्चात ही भारत को आजादी मिली। यात्रा में सुरेश गुप्ता, विनीत दीक्षित, आमोद मिश्रा, धीरेश कश्यप आदि उपस्थित रहे। बिसवां: लॉक सकरन के ग्राम गोड़ियनपुरवा, शाहपुर, लहसड़ा, बोहरा में चौपाल का आयोजन हुआ। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कांग्रेस ने हमेशा देश हित में निर्णय लिया। वर्तमान सरकार इस कदर अहंकार में डूबी हुई है। इस दौरान शिवम गौड़, राजू यादव, जीतेंद्र शुक्ला आचार्य, विमल मिश्रा, सरोजनी देवी, कुसुमलता, आरती देवी, सुनीत बाजपेई मौजूद रहे। गोपालघाट जाने वाली सड़क के किनारे डाला जाता है कूड़ा

सीतापुर : गोपाल घाट जाने वाली सड़क के किनारे खाली प्लॉट कूड़ा डंपिग प्वाइंट बन गए हैं। रास्ता भी काफी संकरा है। अंतिम संस्कार में जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। गोपालघाट (श्मशानघाट)के रास्ते की समस्याओं को दूर किए जाने के लिए पूर्व विधायक हरीश बाजपेई ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि, शहर में मृतकों का अंतिम संस्कार गोपाल घाट पर किया जाता है। यहां आने वाली सड़क संकरी व घुमावदार है। सड़क की हालत भी जर्जर है। सड़क के किनारे खाली पड़े प्लॉटों में कूड़ा डाला जाता है। उन्होंने कहा, गोपालघाट के समीप से निकली सरायन नदी का पानी भी बहुत गंदा है। पूर्व विधायक ने मंडलायुक्त, डीएम, सीएमओ व पालिका ईओ को भी पत्र भेजा है।

chat bot
आपका साथी