योगाभ्यास व मंत्रोच्चार के साथ, कोरोना पर वार

गायत्री चेतना केंद्र में योग के साथ होता महामृत्युंजय जाप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:30 PM (IST)
योगाभ्यास व मंत्रोच्चार के साथ, कोरोना पर वार
योगाभ्यास व मंत्रोच्चार के साथ, कोरोना पर वार

सीतापुर: गायत्री चेतना केंद्र संतनगर सहसापुर के सुरम्य वातावरण में सुबह सुबह योग व शाम को मंत्रोच्चार से कोरोना पर वार किया जा रहा है। योग से जहां शरीर को शक्ति प्रदान हो रही है वहीं मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक शक्ति का विकास हो रहा है। अनवरत चल रही इस साधना के माध्यम से केंद्र पर मौजूद लोग तो लाभ पा ही रहे हैं, साथ ही घरों में बैठे लोग भी लाभांवित हो रहे हैं। योग, प्राणायाम के साथ वेद मंत्रों के मिलने से सकारात्मक ऊर्जा संचारित हो रही है। कोरोना संक्रमण से निजात के लिए स्वास्थ्य महकमे के साथ-साथ तमाम सामाजिक व धार्मिक संगठन भी अपने अपने स्तर से काम कर रहे हैं। गायत्री परिवार भी इस कार्य में पूरी आध्यात्मिक शक्ति के साथ लगा हुआ है। गायत्री परिवार की ओर से जप, यज्ञ व योग तीन प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। गायत्री चेतना केंद्र में सुबह से शाम तक यह क्रिया कलाप पिछले कई दिनों से चल रहे हैं।

प्रात: योग व शाम को मंत्रों का होता जाप

केंद्र के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी गंगा सागर ने बताया योग सुबह सात बजे होता है। जिसमें आसन के साथ साथ प्राणायाम करने की विधि बताई जाती है। शरीर में आक्सीजन की कमी न हो इसके लिए प्राणायाम बहुत जरूरी है। जबकि मंत्र का जप रात्रि आठ बजे से नौ बजे तक चलता है। उन्होंने बताया अभी केवल केंद्र के सदस्य ही यहां पर यह कार्य कर रहे हैं। कोरोना के चलते लोगों को घरों से योगाभ्यास व मंत्र साधना करने के लिए जूम एप के माध्यम से जोड़ लिया जाता है। उन्होंने बताया जूम एप के माध्यम से साधना केंद्र से जुड़े करीब सौ से अधिक परिवार लाभ पा रहे हैं।

घर घर होगा हवन पूजन

युवा प्रकोष्ठ प्रभारी अनुराग ने बताया यह सब संचालन अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में हो रहा है। अभी तीन दिन तक 11 से 13 तक परिवार के सभी सदस्यों ने अपने अपने घरों में हवन किया। आगे भी 26 को पूरे जिले में वृहद स्तर पर हवन पूजन किया जाएगा। इसके प्रचार प्रसार में परिवार के सदस्यगण लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी