सपने चकनाचूर, आरक्षण सूची से बिगड़ी गणित

1599 ग्राम पंचायतें हैं जिले में जिनमें चुने जाएंगे प्रधान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 12:46 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 12:46 AM (IST)
सपने चकनाचूर, आरक्षण सूची से बिगड़ी गणित
सपने चकनाचूर, आरक्षण सूची से बिगड़ी गणित

सीतापुर : नई आरक्षण सूची को लेकर कई दिनों से चल रहा संशय अब खत्म हो गया है। सीट बदलने की गणित के कयासों के बीच शनिवार को विकास भवन में सूची चस्पा हुई तो हजारों दावेदारों की मेहनत पर पानी फिर गया। आरक्षण बदल जाने से उनके सपने चकनाचूर हो गए। यही नहीं, काफी संख्या में लोग आखिरी वक्त तक अपने मुफीद आरक्षण के लिए जुगाड़बाजी में लगे रहे।

डीएम दफ्तर में भी पड़ताल

जिला पंचायत राज अधिकारी के दफ्तर से आरक्षण सूची नए सिरे से फाइनल हुई। इसके बाद पहले तो सीडीओ की मुहर लगी। उनके हस्ताक्षर के बाद सूची को डीएम के पास भेजा गया। वहां पर भी कहीं कोई कसर न छूटे, इस पर मंथन हुआ। इसके बाद सूची चस्पा करने के निर्देश दिए गए।

इस बार भी जुटे लोग

सूची के विकास भवन में चस्पा होते ही लोग उसे देखने के लिए जुट गए। इस बार भीड़ पिछली बार की तुलना में कम थी। सूची में अगर आरक्षण अपने मुफीद न दिखा तो लोग निराश होकर लौट गए। यही नहीं, इसको लेकर लोग गणित भी लगाते रहे। कैसे भी बन जाए काम

आरक्षण सूची चस्पा होने से पहले भी लोग अपना जुगाड़ बनाने की कोशिश में जुटे रहे। डीपीआरओ आफिस में लोग पहुंचे। कोई जनप्रतिनिधि तो कोई राजनीतिक परिचय देकर पहुंचा। लोगों ने दफ्तर में इंट्री तो हासिल की और उसके बाद येन-केन प्रकारेण सूची में आरक्षण अपने हिसाब से कराने का जुगाड़ भी लगाने की कोशिश की लेकिन, निराश ही होना पड़ा। डीपीआरओ ने सिफारिश करने वालों को आंकड़ों का हवाला दिया।

विकास खंड महोली

महिला : बरातपुर, बढ़ैया, भटपुरवा, चाऊबिरवा, हाजीपुर, काटरगंज, कठिघरा, कुसैला, मूड़ाहुसा, नरनी, रायपुर, उमरिया।

पिछड़ा वर्ग : अढ़ौरी, भिरिया, चौवा बेगमपुर, दौली, देवरिया, गौरा जलालपुर, मदनिया, महेवा, ननसोहा, परागपुरग्रंट, परसेहरा, रन्नूपुर, तुलसीपुर ग्रंट। पिछड़ा वर्ग महिला : अमिलिया, बड़ागाव, बसारा, बीड़नपुर, ईसानगर, मुड़िया, रहमतपुर ग्रंट। अनुसूचित जाति : अंदापुर, भुरकुड़ी, चिन्हारा, डाडाबाद, इनायतनगर, कुंवरपुरगद्दी, कुवरपुरलच्छा, मल्हपुर, निमचैना, पैलाकीसा, पीतमपुर ग्रंट, टिकरा टीकर। अनुसूचित जाति महिला : बसवै, भगवानपुरग्रंट, चमखर, गुजिया, लुकटहा, शील्हापुर। अनारक्षित : अढ़ौरा, बगचन, बहेरा, भुड़कुड़ा, ब्रम्हावली, चितहला, घर का तारा, हरदासपुर, इंद्रौली, जमुनिया, कैमहरा रघुबरदयालपुर, कोल्हौरा, महुवाकोला, महोली देहात, नरहरा, नेकपुर, पिपरावा, राई पैडहिया, रजवापुर, रमुवापुर, रोहिला, सदिकापुर सरैया, सेमरावां, सिघौड़ा, उरदौली। विकास खंड मिश्रिख

महिला : अकबरपुर, अटवा, भिठौली, गोपलापुर, इमलिया, जिहुरा, लेखनापुर, मोहरावा, नीमसार देहात, निरहन, सरसई।

पिछड़ा वर्ग : आंट, बढ़ैया, भिखनापुर, बीकासुरग्रन्ट, चंद्रावल, डिघिया, फुलरुवा, हुसेनपुर, पनाह नगर, परसपुर, परसौली, साहब नगर।

पिछड़ा वर्ग महिला : कोहरावा, कुतुब नगर, लोहारखेरा, मानपुर, रामपुर भूडा, सहादत नगर, तेलियानी। अनुसूचित जाति : अर्थापुर, बर्मी, देवगवां, फूलपुर झरिया, इन्‌र्ड्रवलग्रन्ट, जसरथपुर, मनिकापुर, मोहम्मद नगर, मोहकमपुर, नरसिधौली, रामशाला, संजराबाद। अनुसूचित जाति महिला : भैरमपुर, मिश्रिख देहात, नारायणपुर, रन्नूपुर शिवथान, सुल्ताननगर। अनारक्षित : बहूती, बलियापुर, बरेठी, बेलहइया, बिजौली, बिनौरा, दधनामऊ, ढल्लिया, गोहिलारी, गुलरिहा, इस्लाम नगर, कोल्हुआ, लकड़ियामऊ, लश्करपुर, लोधौरा, मुडियारा, नेवदिया, पतौंजा, रहीमाबाद, रमुआपुर, ततरोई, टेडवा, ठाकुर नगर। विकास खंड पहला

महिला : बेढौरा, भरथर, बिलौली बाजार, डलमऊ, दरियापुर, देवकलिया, घैला, कंचनपुर महरिया, खाफा, कोरार, लोधौरा राजा साहब, मलेथू, मोहम्मदपुर कला, सरैया कादीपुर, सरैया महिपत सिंह, शिवरा।

पिछड़ा वर्ग : बहटूटपुर, बजेहरा, बलसिंहपुर, बम्भौरी, बरईखेरा, भुडकुडा, हुसैनपुर, ईश्वरवारा, कंडारी, खालगाव, लौना, मवैया, रायपुर, सदरावा, सैर, वाजिद नगर। पिछड़ा वर्ग महिला : अकबापुर, बनेहरा बीरबल, बेहमा, बिरासी, चुनका, कन्डौरा, खेतमनी, सरैया बलदेव सिंह।

अनुसूचित जाति : अफसरिया हुसैनपुर, भेथरा माधव, बिलौली नानकरी, चांदपुर सेठ, डिकौली, दिल्ली आगरा, महरिया, रसूलपुर तराई, सरैया शंकर बक्स, सेमरा, शमसाबाद, सुल्तानपुर, ठठेरिया, तुरसेना अनुसूचित जाति महिला : दुघरा, कंधई महिमापुर, नयागाव, पलिया, पारा परसादीपुर, सिरौली, शिष्टीपुर। अनारक्षित : अशरफपुर राजासाहब, बेरसापुर, भगवंतपुर, भज्जुपुर चैडिया, भानपुर, फिरोजपुर, गौरा, घूरीपुर, गुलौली, हीरापुर, जमुनाडीह, जसमंडा, कबरा, केशरीपुर, खमरिया, कोरौली, मझिया, मरहमत नगर, मेहरामऊ, मुसेदाबाद, न्यामतपुर लबरहा, नरापुर, पहला, रामपुर भुजंग, रामपुर कला, सद्दूपुर, संडौर, संसारपुर, शंकरपुर, सिकंदराबाद विकास खंड परसेंडी

महिला : अंगरासी, फत्तेपुर माफी, गौरिया कलां, गौरियाझाल, नरसोही, राही, समैसा, सरावां, शेरपुरसरावां, सोनारी, तालगांव, टप्पा खजुरिया, उमरी शादीपुर। पिछड़ा वर्ग : अमौराबेनीरामा, भदियासी, गुजरा, जरेली, कन्धेलिया, महमूदपुर, मझिगवां बेलहरी, मासूमपुर, मीरनगर, मोहरैया कला, नौवा महमूदपुर, पकरिया धापुपुर, रिखौना, शाहपुर दलवाल। पिछड़ा वर्ग महिला : अहमदपुर कंजा, अढ़ावल खुर्द, देना, ढोलई खुर्द, इमलिया, कला बहादुरपुर, मदनापुर, उमरियाखानपुर। अनुसूचित जाति : बम्हनापुर, धिमौरा, धोंधी, दुघरा, गौरा अर्जुनपुर, गोडरिया, ककरामऊ सरैया, कसरैला, पगरोई, पट्टी सेवई, मेवारामनगर, रसूलपुर। अनुसूचित जाति महिला : अलावलपुर, अमौरा मोती सिंह, बन्नीशाहपुर, चांदपुर, दनियालपुर, इटारी, उदयमलपुर। अनारक्षित : अर्रोखुमाजितपुर, बड़ागांव, बिदौरा, भवाना, बिरैचा, दसेलिया, धरनाग, गढ़ी, गुराईपुर, हुसैनपुर बहादुरपुर, कैमहरा वजीरपुर, कैमहरा, कंजा शरीफपुर, खदनिया, खजुरियाआवासी, मजलिसपुर, मिरकिल्लीपुर, मिर्जापुर, मोहिउद्दीनपुर, मुबारकपुर, मूसेपुर मुतवल्ली, परसेंडी, रौरापुर, रवांसी, सैदापुर, सरैया ऊंचा खेरा, सुहेतारा, उदनापुर कलां, उल्जापुर। विकास खंड पिसावां

महिला : भिठौरा, देवकली, ढखिया कला, गुरसंडा, जिगनिया, कारीपाकर, कुइया खेड़ा, माथन, मोहरनिया, नेवदिया, राम नगर, रुस्तम नगर, सरौसा, सेजकला, ठकुरेपुर, वजीर नगर।

पिछड़ा वर्ग : बदनापुर, बहुबनी, बरगावां, बिचपरिया, बरह्मौला, बरह्मौली, चैकनिया, देवकली बेनियापुर, फखरपुर, फरिहा, गूजरपुर, कचूरी, महम्मदापुर प्रथम, मूड़ा खुर्द, नेरी, नेवादा, पिसावां।

पिछड़ा वर्ग महिला : अमरैया, बाजनगर, हर्रैया, जहासापुर, महम्मदापुर द्वितीय, महतनिया, मूड़ा कला, नेवादा द्वितीय, पिपरी साद। अनुसूचित जाति : आंबी, अर्थाना, बरखेरवा, बीहटगौर, छहेलिया, दूलामऊ, फरीदपुर, कपसा, खजुन्ना, कोटरा, कुतुवापुर, लिल्सी, पकरिया पांडेय, रौना। अनुसूचित जाति महिला : हरनी कला, हसनापुर, इटौवा किशुनपुर, कैथोलिया, खोजे पुर, मूडासानी, पाताबोझ, सलाहपुर। अनारक्षित : अकोहरा, बबुर्दीपुर, बछवल, बददापुर, बहादुरनगर, बांसी, बराहमऊकला, चंद्रा, चिरहुला, दुबावा, डुडावल, फत्तेपुर, गौरा, गौरासी कला, गौरिया, हदीरा, हरनी, जलालनगर, कचूरा, कपसा कला, खम्हरिया, मेटुकापुर, नादन, नैकाखेड़ा, पकरिया पुरैना, ररूवा, पुरैना, रतौसिया, सहियापुर, सरियापुर, ससुर्दीपुर, सेजखुर्द, सिकंदरपुर, ताविदा नगर। विकास खंड रामपुर मथुरा

महिला : अंगरौरा, चांदपुर लोधौनी, दहला धौरहरा, जयरामपुर, कनरखी, खनेवा मितौरा, महिमापुर, मीरानगर, रायपुर अलायपुर, सेमरी, शुकुलपुरवा, सोहरिया, तुलसीरपुर खरिका।

पिछड़ा वर्ग : अखरी, बरूई बरूआ, भागीपुर, चन्दौली, दाविन्दापुर, धमौड़ा, गोंडा देवरिया, इटिया, केवड़ा, मथुरा, रायसेनपुर, सधुवापुर, सुर्जनपुर, तुलसीपुर बंजर।

पिछड़ा वर्ग महिला : आलमपुर, अटौरा, चांदपुर फरीदपुर, गढ़चपा, करनापुर, रन्नी, सहरा नानकारी, समदा।

अनुसूचित जाति : बाकरनगर, बरियारपुर, बिलासपुर, देशी लौकिया, केसरवारा, मोहममदपुर कदीम, राजापुर इसरौली, सैदनपुर, समनपुर माफी, उमरी गनेशपुर।

अनुसूचित जाति महिला : बहलोलनगर, गौरा, पिपरी, रूदाईन, टेरवा मनिकापुर, तिलपुरा

अनारक्षित : अफसरिया, बगस्ती, बांसुरा, बरीजगतपुर, बसावनपुर, चंदनपुर, छतौनी, डफरा, ढखवा, गौरिया, ग्वाहडीह, हरिहरपुर, सेलुहामऊ, जानकीनगर, जरावन, कलुवापुर, कोदौरा, मझिगवां, मरौचा, मितौरा, मुर्तजानगर, पारा रमनगरा, रामपुर मथुरा, सरैया मसूदपुर, सिरकुंडा, टिकठा, तुलापुर, उमरिया। विकास खंड रेउसा

महिला : अज्जैयपुर, बजहा, बर्रा बरेारा, बिजेहडा, बैजवारी, चंद्रसेनी, गोलोक कोडर, गुड़रुवा देवरिया, कंनकारी, कटरा, कोडरी, कोड़वा धमधमपुर, राजापुर कलां, रमुवापुर कालिकासिंह, रंडा कोडर, सालपुर।

पिछड़ा वर्ग : बम्हनावां, बरा, भदेवां, भदमरा, भिठनार्फर, डेलिया, घेवडा, कोलिया छाड़िया, लडिलापुर, लखनी जैतपुर, लालपुर, लौकी नेवादा, नसीरपुर देवरिया, रंगवा, शिकोहा, सीपतपुर, थानगांव। पिछड़ा वर्ग महिला: अक्सोहा, बैनसोहलिया, चहलारी, इटौरी, खानुवापुर, खरौहा, शिवपुरी, सुकेठा, सुपौली।

अनुसूचित जाति : असईपुर, दलपतपुर, ढेनुवा, हरिहरपुर नेवादा, खरहरा, खुरवालिया, मानपुर, म्योढी छोलहा, नकहा कनौरा, रामीपुर गोड़वा, सरैया छतौना, सेवता, शंकरपुर झीसनी, थौरा।

अनुसूचित जाति महिला : बसंतापुर, बेलहादरियाना, गोविदापुर, ईटगांव, जमौली, मुजेहना, सिसैया दरियाना, सुजातपुर।

अनारक्षित : अमलौरा, बंभिया, बढ़ई डीह, बरी, बेलौता, भरथा, भौली, भिठौली, भिथना कलां, चैसा, डूलामऊ, ग्वारी, गुरगुजपुर, हुसेनपुर खानी, इरापुर सुतौली, जगदीशपुर हजारिया, जालिम नगर, जटपुरवा, करसा, काशीपुर, महेशपुर, मल्लापुर, म्योढी सेल्हवा, मोहाला, नगरौली, परसिया, पुरेनी बोहरा, राजपुर क्योटाना, रसूलपुर, रेउसा, सरैया भटपुरवा, सिरसा, ताहपुर, तरसेवरा। विकास खंड सकरन

महिला : अदवारी, अरुवा, बेलवा, चिल्हिया, धरमपुर, कलिमापुर, कौव्वा खेड़ा, मोहारी, नसीरपुर अन्दुपुर, ओड़ाझार, सैदापुर, सांडा, सुमरावा, टेड़वा कला।

पिछड़ा वर्ग : अमिरती, भिठमनी, कल्ली, कोन्सर, कम्हरिया खुन खुन, कम्हरिया महरिया, खानपुर, मानपुर सिकरी, पटना, पटनी, प्यारापुर, सोहलिया, सकरन, शाहपुर।

पिछड़ा वर्ग महिला : बारासिघा, बसैहिया कोठार, बोहरा, दौदापुर, झौव्वा खुर्द, मडोर, महाराजनगर, राजापुर।

अनुसूचित जाति : बेलवा बसहिया, भैंसहा, धनावा, गठिया कला, कंकरकुईं, खजुरा, पखनियापुर, रतनापुर, रेवान, तारपारा, उल्लहा, उमरा कला, उमरा खुर्द।

अनुसूचित जाति महिला : बगहाढाक, दुगाना, कम्हरिया कटेसर, किरतापुर, मदनापुर, सरैया कला, सेमरा खुर्द।

अनारक्षित : अंगरासी, बरछ्ता, देवरिया कला, देवतापुर, इस्माइलपुर, जालिमपुर, जमलापुर, झौव्वा कला, काजीपुर, क्योंटाना हर्दोपट्टी, कुचलैया, कुंडी, लखनियापुर, लखुवाबेहड़, लश्करपुर, माढरमऊ, महोलिया कला, मजलिसपुर, मुर्थना, नकैला, पचदेवरा, पतरासा, पिपरा खुर्द, रसूलपुर, रौव्वापुर नेवादा, रुद्रपुर, सकरन खुर्द, सेमरा कला, ताजपुर सलौली। विकास खंड सिधौली

महिला : अकोहरा, अम्बरपुर, गोधना, जजौर, कन्टाईन, कठवा, कटसरैया, नयागांव, रायपुर कुंवरपुर, रामपुर टड़वा, रनुआपारा, रेवानकलां, सहजनपुर, टडईकलां।

पिछड़ा वर्ग : अहेवा, अलदादपुर, अनवरपुर, बाडी, बिरसिंहपुर, धरावां, गाड़िया हसनपुर, गंधौली, गढिरावां, कसावां, खजुरिया, मुकीमपुर, नीलगावं, शिवरा, टड़ईखुर्द।

पिछड़ा वर्ग महिला: अलईपुर, अटरिया, भिठौरा, गुलरिहा, जैपालपुर, मनवा, पश्चिमगांव, ससेना।

अनुसूचित जाति : बहेरवा, बनियानी, बौनाभारी, बेरसापुर, चँदेसुआ, किरतापुर, कोडरिया, लहुरिवान, मुजफ्फरपुर, पहाडापुर, सरायं, सरौरा, शाहजहांपुर, उमरा।

अनुसूचित जाति महिला : बांसखेड़ा, बिशुदासपुर, छावन, हमीरपुर, कुंवरपुर, मऊ, परेवाजाल।

अनारक्षित : अहमदपुर जट, अकबरपुर रिवान, अकबरपुर उनई, आलमापुर, अलबदा, दखिनावा, दखिन्नगांव, फिरोजपुर, गाजीपुर, गनेरा, गनीपुर, हरदोइया, हीरपुर, हिम्मतनगर, हुसैनगंज, जटहा, झखरावां, जुधौरा, काशीपुर, खुरवालिया, मानिकपुर, मुरहाडीह, रायपुर देवसिंह, रमदाना, सरसौली, सिंहपुर, टिकौली, उनई।

chat bot
आपका साथी