बुखार से महिला की मौत, जांच और रिपोर्ट के लिए धक्का मुक्की

महिला वार्ड में हो रहा था बुखार पीड़ित महिला का उपचार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:24 PM (IST)
बुखार से महिला की मौत, जांच और रिपोर्ट के लिए धक्का मुक्की
बुखार से महिला की मौत, जांच और रिपोर्ट के लिए धक्का मुक्की

सीतापुर : जिला अस्पताल के महिला वार्ड में उपचार करा रही बुखार पीड़ित महिला की मौत हो गई। मृतक प्रेमा देवी का को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला वार्ड में शुक्रवार को दो बुखार पीड़ित महिलाओं को भर्ती किया गया है। वार्ड में कुल 41 महिलाओं का उपचार किया जा रहा है, वहीं चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। बुखार, निमोनिया व डायरिया पीड़ित बच्चे प्रतिदिन भर्ती किए जा रहे हैं।

सुबह जांच और दोपहर में रिपोर्ट की लाइन

दोपहर 1:50 बजे जिला अस्पताल के जांच कक्ष में मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जमा थी। जांच रिपोर्ट के लिए धक्का-मुक्की हो रही थी। कुछ के पर्चे जमा थे, कुछ लोग पर्चा जमा करने के लिए परेशान थे। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती प्रांशी की मां रामसहेली एक घंटे से जांच रिपोर्ट के लिए परेशान थी, कोई सुन नहीं रहा था। जितेंद्र भी 45 मिनट से रिपोर्ट लेने के लिए खड़े थे। उनका पर्चा जमा हो चुका था। अरविद को इंतजार करते हुए 25 मिनट हुए थे। इसी तरह कई अन्य तीमारदार भी काफी देर से रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। यही नजारा सुबह जांच सैंपल देने के समय दिखता है। गेट से कमरे तक में भीड़ होती है।

अब तक 184 बच्चे भर्ती

मौसम के साथ बुखार, खांसी का प्रकोप बढ़ने से अब तक जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में 184 बुखार पीड़ित बच्चे भर्ती हुए। मलेरिया पीड़ित बच्चों की संख्या 44 हो गई है। पीकू वार्ड में उपचार करा रहे निहाल के भाई को भी भर्ती किया गया है। सहियापुर में रहने वाली प्रियंका को चार दिन से बुखार आ रहा है। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को चिल्ड्र्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया।

वर्जन

बदलते मौसम में बुखार का प्रकोप बढ़ने की वजह से जांच केंद्र पर भी भीड़ बढ़ी है। जांच के लिए आने वाले मरीजों को समय से रिपोर्ट दी जा रही है। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों का उपचार किया जा रहा है।

- डा. एके अग्रवाल, सीएमएस

chat bot
आपका साथी