:पंचायतीराज सशक्तिकरण के तहत 50 नागरिक नेता प्रशिक्षित

सरैंया (सीतापुर) विकास खंड कार्यालय पहला सभागार में पेस संस्थान के अजीम प्रेमजी फिलैंथरोपि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:01 PM (IST)
:पंचायतीराज सशक्तिकरण के तहत 50 नागरिक नेता प्रशिक्षित
:पंचायतीराज सशक्तिकरण के तहत 50 नागरिक नेता प्रशिक्षित

सरैंया, (सीतापुर): विकास खंड कार्यालय पहला सभागार में पेस संस्थान के अजीम प्रेमजी फिलैंथरोपिक इनीशिएटिव बेंगलुरु के वित्तीय सहयोग से क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 30 पंचायतों में चलाई जा रही पंचायतीराज सशक्तिकरण परियोजना के चयनित 10 पंचायतों के 50 नागरिक नेताओं ने प्रतिभाग किया।

एडीओ पंचायत दयाराम भरतिया व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमा वर्मा ने दीप प्रज्वलित किया। उमा वर्मा ने कोविड की जानकारी और बचाव के लिए सतर्कता बरतने के लिए कहा। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षक पेस संस्थान के निदेशक टी थामसन ने नागरिक नेताओं को उनके कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में प्रशिक्षित किया। साथ ही पंचायत में उनकी क्या भूमिका है और कैसे वह पंचायत की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाएं इस बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। परियोजना की समन्वयक बीना पांडे ने आदर्श ग्राम क्या, क्यूं और कैसे बनाएं व उसकी विशेषताएं क्या हों। विषय पर विस्तृत जानकारी दी और नागरिकों से इस बारे में उनकी राय भी जानी। प्रोजेक्टर के माध्यम से हिबरे बाजार व अगुवाई फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में परियोजना कार्यकर्ता हरिओम वाजपेयी ने संगठन की स्थापना एवं उसकी आवश्यकता पर जानकारी प्रदान की। आयोजन में संस्था के योगेंद्र रमन, विनय तनुजा, आकांक्षा व शैलेंद्री का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण के दौरान अनुपम वर्मा, राम शंकर शुक्ला, गीता वर्मा, शशि वर्मा, बिदू गुप्ता, सुनीता देवी, मनोरमा सिंह आदि मौजूद रहे।

----------

ट्रेंच विधि से गन्ना बोआई लाभकारी

संसू, सरैंया (सीतापुर) : पहला क्षेत्र के लोधौरी गांव में चीनी मिल बिसवां के कर्मचारियों ने पूजन के साथ बसंतकालीन गन्ना बोआई का शुभारंभ कराया। सहायक गन्ना अधिकारी इंद्रपाल सिंह, विनोद वर्मा व वीरेंद्र वर्मा ने किसान राजेंद्र प्रसाद व माता प्रसाद के खेत में को 0118 गन्ना प्रजाति की बोआई कराई। सहायक गन्ना अधिकारी ने कहा कि ट्रेंच विधि किसानों के लिए लाभकारी है। इस विधि से बोआई कर किसान सहफसल का लाभ उठा सकते हैं। ट्रेंच विधि से गन्ने की एक आंख का टुकड़ा काटकर ट्राइकोडर्मा से उपचारित करने के बाद निर्धारित दूरी पर बोआई करें। किसान 0118, 98014, 94184 व 8272 प्रजाति के गन्ना बीज की ही बोवाई करें। 0238 की बोआई करें तो ट्राइकोडर्मा जैविक फफूंद नाशक से उपचारित करने के बाद। अन्यथा रोग लगने की संभावना रहती है।

chat bot
आपका साथी