अंतिम दिन 317 ने दी आरक्षण पर आपत्ति

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार ने दर्ज कराई आपत्ति

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 12:16 AM (IST)
अंतिम दिन 317 ने दी आरक्षण पर आपत्ति
अंतिम दिन 317 ने दी आरक्षण पर आपत्ति

सीतापुर : प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख पद की आरक्षण सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के अंतिम दिन 317 दावेदार डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। आरक्षण सूची पर ऐतराज जताते हुए प्रार्थना पत्र दिया। प्रधान पद के आरक्षण पर आई आपत्तियों में दावेदारों ने पंचायत की सीट व जनसंख्या के आंकड़े भी दिए। आरक्षण कब क्या रहा, इसका उल्लेख भी किया। अंतिम दिन सबसे अधिक आपत्तियां प्रधान पद के आरक्षण सूची पर दर्ज कराई गई। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि, अंतिम दिन पांच बजे तक आपत्तियां ली गईं। सभी पदों के आरक्षण पर 317 आपत्तियां दर्ज की गई हैं।

प्रधान पद के आरक्षण पर 291 ने दर्ज कराई आपत्ति

सोमवार को 291 लोगों ने पंचायत के प्रधान पद की आरक्षण सूची पर आपत्ति जताई। रेउसा ब्लॉक की ग्राम सभा गुरगुजपुर निवासी रामगोपाल, भारती देवी, रामभूखन, रज्जन आदि ने आरक्षण पर ऐतराज जताते हुए पंचायत की सीट को आरक्षित करने की मांग की। खैराबाद ब्लॉक की ग्राम सभा नेपालापुर के आरक्षण पर भी आपत्ति दी गई है। पंचायत नसीरपुर देवरिया निवासी पूरनलाल ने भी पंचायत के आरक्षण को बदले की मांग की।

बीडीसी की 12 व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 10 आपत्तियां

आरक्षण सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के अंतिम दिन बीडीसी पद के आरक्षण को लेकर 10 दावेदारों ने आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद की आरक्षण सूची पर 12 लोगों ने ऐतराज जताया है। डीपीआरओ कार्यालय में आपत्ति देकर आरक्षण बदले जाने को कहा। ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षण पर भी अंतिम दिन चार आपत्तियां दर्ज की गई हैं।

chat bot
आपका साथी