रेउसा रोड पर लंबा जाम, विधायक भी फंसे

सीतापुर: बिसवां चीनी मिल का चक्का क्या चला, सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए। हालात यह है कि बिसवां कस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:06 PM (IST)
रेउसा रोड पर लंबा जाम, विधायक भी फंसे
रेउसा रोड पर लंबा जाम, विधायक भी फंसे

सीतापुर: बिसवां चीनी मिल का चक्का क्या चला, सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए। हालात यह है कि बिसवां कस्बे से जुड़ने वाली सभी सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। क्या आम और क्या खास, सोमवार को सभी इस जाम में जूझते नजर आए।

बिसवां से सीतापुर, सिधौली, रेउसा मार्ग जाते हैं। रेउसा जाने वाला मार्ग बहराइच जाता है, इसलिए यह मार्ग खूब चलता है। सोमवार को जो भी वाहन बिसवां की तरफ बढ़ा, वह जाम में फंसकर रह गया। हालत यह थी, कि कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी थीं, उनके हूटर बज रहे थे, लेकिन उन्हें आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा था। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी जिला मुख्यालय आ रहे थे। जहांगीराबाद में प्रवेश करते ही वे जाम में फंसकर रह गए। उन्होंने बताया कि वे तीन घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। इसकी सूचना उन्होंने बिसवां एसडीएम व एसपी प्रभाकर चौधरी को दी है। स्थानीय नागरिकों की मानें तो आधी सड़क पर गन्ना लोड ट्रकों की लाइन लगी हुई है। जबकि आधी सड़क पर अन्य वाहन चल रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक बिसवां से बहराइच जाने वाले मार्ग पर 12 किलोमीटर दूर जहांगीराबाद तक, सिधौली वाया लखनऊ जाने वाले मार्ग पर 15 किलोमीटर कंदुनी तक और सीतापुर मार्ग पर भी 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था। कस्बे की हालत तो बेहद बुरी थी। बिसवां कोतवाली पुलिस जल्द जाम खुलवाने की बात कह रही थी।

chat bot
आपका साथी